Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 39 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 39 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 39 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 39 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

    उप मुख्यमंत्री साव ने अतिरिक्त 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

    बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मिली बड़ी सौगात, डबल इंजन की सरकार में लोगों का हो रहा सर्वांगीण विकास : केंद्रीय राज्यमंत्री

    सभी वर्ग का हो रहा विकास, यही है विष्णु का सुशासन : उप मुख्यमंत्री

    रायपुर

    केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज सरकंडा खेल परिसर में  आयोजित समारोह में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 39 करोड़ 04 लाख रुपए से अधिक लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री साव ने इन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। इनमें इन प्रमुख रूप से कोनी मंगला में 24 करोड़ 27 लाख की लागत से लोधीपारा सरकंडा कोनी मार्ग के अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य और पौंसरा में पांच करोड़ 18 लाख की लागत से सेलर पौंसरा मार्ग में खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल, सामुदायिक भवन सहित अन्य  निर्माण कार्य शामिल है। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की।
         
    केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की बेहतरी के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे लोगों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब के मकान का सपना साकार किया है। किसानों को सम्मान दिया। आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
         
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं । यह विष्णु का ही सुशासन है कि जनता को लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। सबका विकास हो रहा है यही तो विष्णु का सुशासन है।  महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए हर महीना दे रहे हैं।  महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगी , लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं।  ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र तेज गति से विकास कर रहा है। यह ऐतिहासिक अवसर है जब करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। 
         
    विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन के संकल्प की प्रतिपूर्ति कैसी होती है यह राज्य में हुए विकास कार्यों को देखकर पता चलता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का समान विकास हो रहा है। बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में भी विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है। मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने सहयोग के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी, जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सक्सेना और मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा ने किया।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज, सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 23, 2026

    आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान, सितंबर में होगा सर्वे

    August 22, 2026

    भागीरथी इको सेंसेटिव जोन: निगरानी और सख्त होगी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।

    August 22, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज, सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान….

    August 23, 2026

    कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.