Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»‘अबकी बार 400 पार’, क्यों NDA को आरएलडी और टीडीपी जैसे क्षत्रपों की जरूरत…
    देश

    ‘अबकी बार 400 पार’, क्यों NDA को आरएलडी और टीडीपी जैसे क्षत्रपों की जरूरत…

    By February 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘अबकी बार 400 पार’, क्यों NDA को आरएलडी और टीडीपी जैसे क्षत्रपों की जरूरत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

    साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 400 के पार ले जाने की बात हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 2024 के आम चुनावों ने लिए यह टारगेट सेट किया और संसद से इसका ऐलान भी कर डाला।

    पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार उनकी सरकार बनने का विश्वास जताया।

    बीते सोमवार को उन्होंने कहा कि देश के मिजाज को देखकर लगता है कि आम चुनाव में भाजपा को 370 सीटें और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस टारगेट को पूरा करने के लिए NDA कुनबे को और ज्यादा मजबूत करना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि राष्ट्रीय लोकदल और तेलगु देशम पार्टी से बीजेपी की नजदीकियां बढ़ रही हैं।  

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दल के सदस्यों के बयानों से उन्हें विश्वास हो गया है कि उसने अर्से तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है।

    ज्यादा से ज्यादा सौ-सवा सौ दिन रह गए हैं। मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता। लेकिन मैं देश का मिजाज देख रहा हूं।

    वह राजग को 400 सीटें पार कराके रहेगा। देश भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।’ इस दौरान प्रधानमंत्री ने जब बोला ‘अबकी बार’ तो भाजपा के सदस्य ‘400 पार’ का नारा लगाते हुए सुने गए।

    नारे तो अपनी जगह हैं मगर इस लक्ष्य को हासिल करना एनडीए के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, विपक्षी दलों के गठबंधन में पड़ती फूट उसके लिए जरूर अच्छी खबर हो सकती है।

    NDA को और ज्यादा मजबूत करने में जुटी बीजेपी 
    ऐसा नहीं है कि भाजपा आलाकमान को हकीकत का अंदाजा नहीं है। बीजेपी अच्छी तरह मौजूदा हालात को समझ रही है और चुनाव से पहले NDA को और ज्यादा मजबूत कर लेना चाहती है।

    पार्टी को इस दिशा में सफलता मिलती भी दिख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का शुक्रवार को ऐलान हुआ।

    इसके बाद एक तरह से बीजेपी और आरएलडी के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन की पुष्टि हो गई। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा, ‘क्या अब भी कोई कसर रह जाती है।

    आज मैं किस मुंह से आपके सवालों से इनकार करूं।’ मीडिया में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि RLD और BJP में सीट बंटवारे की बात भी फाइनल हो गई है।

    आरएलडी को बागपत और बिजनौर लोकसभा सीट मिल सकती है। साथ ही केंद्र में सरकार बनने पर मंत्री पद भी ऑफर होगा। वहीं, बीजेपी को जाट वोटों को बंटने से रोकने में मदद मिलेगी। पश्चिमी यूपी में इससे भाजपा बढ़त में रह सकती है। 

    दक्षिण भारत में TDP का साथ आना क्यों जरूरी 
    अगर दक्षिण भारत की बात करें यहां 5 राज्यों (केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में कुल मिलाकर 129 सीटें हैं। यहां एनडीए को कुछ हद तक कमजोर माना जा रहा है जिसे लेकर बीजेपी हाई कमान पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है।

    आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं जहां चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी इस बार बड़ी भूमिका निभा सकती है। ऐसे में TDP भाजपा के लिए बहुत खास हो जाती है। 400 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए नायडू की पार्टी का एनडीए में शामिल होना जरूरी माना जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात हुई थी। जानकारों का कहना है कि अगर इलेक्शन से पहले टीडीपी के एनडीए से जुड़ने का ऐलान हो गया तो भाजपा के लिए यह अच्छी खबर होगी। NDA गठबंधन YSR कांग्रेस शासित राज्य में बढ़त बना सकता है। 

    Related Posts

    TCS कांड में बड़े खुलासे, निदा खान ने पीड़िता को बनाया ‘हानिया’, अब भेजना था मलेशिया

    April 28, 2026

    पीएम मोदी ने फुटबॉल मैच में गोल के बाद खिलाड़ियों के साथ मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

    April 28, 2026

    8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, बैठकें शुरू; सैलरी में बदलाव पर आया नया प्रस्ताव

    April 28, 2026

    भारत के बाद इस देश को मिली फिर से रूसी तेल खरीदने की छूट, ट्रंप की मेहरबानी का कारण क्या?

    April 28, 2026

    FASTag + AI का जादू: टोल पर बिना रुके कटेगा शुल्क, सरकार का नया प्लान

    April 28, 2026

    बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? कोलकाता, हावड़ा और 24 परगना की 91 सीटें तय करेंगी परिणाम

    April 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप

    April 28, 2026

    शरीर के वजन के अनुसार दैनिक जल आवश्यकता कैसे निर्धारित करें

    April 28, 2026

    संजय सिंह का जवाब: विनेश फोगाट के आरोपों को WFI ने बताया बेबुनियाद

    April 28, 2026

    ₹5000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, सोने के रेट में भी बड़ी गिरावट, आज इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.