Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग
    Breaking News

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाह एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से दोनों पुलिस, प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस बीच मृतक राजा के परिजनों ने सोनम और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

    ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम और राज एक दूसरे पर राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इन दोनों में असली मास्टर माइंड कौन है, इसका पता नार्को टेस्ट से चल सकता है। राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है।

    उनका कहना है कि सोनम और राज दोनों ही पूछताछ में एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए दोनों का नार्को टेस्ट होना चाहिए, जिससे कि सच का पता चल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजा की हत्या की साजिश में और लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। पुलिस से इसकी भी जांच की मांग की है।

    सचिन रघुवंशी का कहना है कि उन्हें शक है कि सोनम के परिवार, खासकर उसकी मां को उसके रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन फिर भी शादी कराई गई। जिसका खामियाजा उसके भाई को जान देकर चुकाना पड़ा।

    बता दें कि इस मामले में हवाला कारोबार की बात सामने आने के बाद ED भी इसकी जांच कर सकती है। सोनम के यहां फैक्ट्री में काम करने वाले जितेंद्र रघुवंशी के खाते से पूरा ट्रांजैक्शन हो रहा था। जितेंद्र रघुवंशी के खाते से हवाला कारोबार की कड़ी जुड़ सकती है। जांच में पता चला है कि जितेंद्र रघुवंशी के पास चार अकाउंट है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी कंपनी में जितेंद्र रघुवंशी है हम्माल का काम करता है।

    बताया जा रहा है कि इंदौर में देवास नाके पर सोनम के पिता की फैक्ट्री के पास ही आरोपियों ने किराए से फ्लैट लिया था। लसूडिया मोरी कमल विहार में सोनम के पिता का गोदाम मौजूद है। इसी गोदाम पर सोनम का प्रेमी राज कुशवाह काम किया करता था। गोदाम के समीप होने के कारण देवास नाके पर ही किराए से लिया गया था फ्लैट।

    बता दें कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वे दोनों हनीमून के लिए मेघायल के शिलांग पहुंचे थे, और 23 मई को राजा लापता हो गया था। राजा की लाश 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी घाटी में मिली थी। लेकिन उस वक्त सोनम गायब थी और उसकी तलाश जारी थी। मगर सारी कहानी खुलकर सामने आने के बाद आखिरकार कातिल बीवी सोनम रघुवंशी ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित

    July 21, 2026

    पीवी सिंधु की शानदार वापसी, विराट की सलाह से बदली सोच और जीता खिताब

    July 21, 2026

    ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

    July 21, 2026

    ब्रिटेन के पहले AI मंत्री बने कनिष्क नारायण, कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.