Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर
    Breaking News

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। लॉस एंजिल्स हिंसा की आग में झुलस रहा है। प्रदर्शनकारी जमकर हिंसा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पुलिस पर पटाखे और पत्थर से हमला कर रहे हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मेक्सिको का झंडा लेकर ICE लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ जैसे नारे भी लगाए। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में मैक्सिकन झंडे थे। हलात तनावपूर्ण होने के कारण ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड की तैनाती कर दी है। लॉस एंजिल्स में हालात तनावपूर्ण अभी भी बने हुए हैं।

    के मुताबिक यह झड़प तब हुई जब कुछ प्रदर्शनकारी नेशनल गार्ड के जवानों के करीब पहुंच गए और उनपर अपमानजनक नारे लगाने लगे। यह घटना गवर्नर और मेयर की आपत्तियों के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सेना की तैनाती के कुछ घंटों बाद हुई।सैकड़ों लोग डाउनटाउन लॉस एंजिल्स में मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

    इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उग्र प्रदर्शन को कुचलने के लिए नेशनल गार्ड्स के जवानों को तैनात किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने लॉस एंजिल्स काउंटी में कम से कम 2,000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने घटना के लिए कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम और लॉस एंजिल्स के मेयर को जिम्मेदार ठहराया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति निवास (व्हाइट हाउस) की ओर जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप कैलिफोर्निया में बढ़ती अराजकता से निपटने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि वहां गर्वनर व मेयर अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए संघीय सरकार ने हस्तक्षेप किया है। इस अराजकता को हम उसी तरह कुचल देंगे, जिस तरह इसे कुचला जाना चाहिए।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में राहत देने वाला एसी कब बन सकता है सेहत के लिए खतरा

    May 1, 2026

    LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर

    May 1, 2026

    मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव

    May 1, 2026

    करो या मरो मुकाबले में दिल्ली की कड़ी परीक्षा, राजस्थान टॉप-4 के करीब

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.