Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी और चालक घायल
    Breaking News

    तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी और चालक घायल

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी और चालक घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के काफिले को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

    यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरोल के पास हुई। जब तेजस्वी मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हादसे में तेजस्वी यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन उनके काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मियों और एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव का काफिला मधेपुरा से पटना की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर पनसलवा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले की एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

    हादसे में एक पुलिसकर्मी और एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो अन्य सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आईं। तेजस्वी यादव ने बताया यह हादसा मेरी गाड़ी से मात्र पांच मीटर की दूरी पर हुआ। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं लेकिन मेरे सुरक्षाकर्मियों और चालक को चोटें आई हैं।

    हाजीपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने बताया हम सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की तहकीकात कर रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    हादसे के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सड़क सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

    उन्होंने लिखा बिहार में सड़क सुरक्षा का हाल बेहद खराब है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट दिखती है। यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी ने सड़क हादसों को लेकर सरकार की आलोचना की है। हाल ही में जहानाबाद में हुए एक अन्य हादसे में भी उन्होंने नीतीश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

     

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.