Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»पीएम मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाटन
    Breaking News

    पीएम मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाटन

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब या कहें चिनाब रेलवे ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर को 46 हजार करोड़ की विकास सौगात देंगे। इसके अलावे दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

    प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम सुबह करीब 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टेड रेल ब्रिज अंजी पुल का दौरा और उद्घाटन करेंगे। करीब 12 बजे वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 46 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे कटरा स्टेडियम में एक जनसभा भी करेंगे।

    पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर और वापस जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।

    अपने इस दौरे से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए कल का दिन अहम है। कल 46000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे बुनियादी ढांचे के विकास में जीवन स्तर में बदलाव होगा। कटरा-श्रीनगर वंदेभारत से आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि चेनाब रेलवे ब्रिज एक असाधारण उपलब्धि है।

    पीएम मोदी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं। इसका निर्माण लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह परियोजना कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से सभी मौसमों में निर्बाध रेल संपर्क स्थापित करने में मददगार है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय गतिशीलता में तेजी लाना और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

    पीएम मोदी कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे। यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    बता दें कि कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्से से पूरे साल रेलवे के जरिए जोड़े रखने के लिए 1997 में USBRL प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। इसे पूरा होने में 28 साल से ज्यादा लग गए। चिनाब ब्रिज 43 हजार 780 करोड़ की लागत से बने इसी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 272 किमी लंबी इस रेललाइन में 36 सुरंगें हैं। इनकी कुल 119 किमी है। इसमें शामिल 12.77 किमी लंबी T-49 टनल देश की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल है। इस ट्रैक पर 943 पुल हैं जिनकी कुल लंबाई 13 किमी है।

    रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच ब्रिज बनाने के लिए 2003 में मंजूरी मिली थी। शुरुआती प्लान के मुताबिक इसे 2009 तक तैयार हो जाना था लेकिन इसे पूरा होने में 22 साल लग गए।कंस्ट्रक्शन और सेफ्टी से जुड़ी चुनौतियों की वजह से प्रोजेक्ट और डिजाइन का रिव्यू करके अप्रूवल लेने में ही 2009 बीत गया। फिर 2010 में इस पर काम शुरू हो सका। अगस्त, 2022 में ब्रिज का काम पूरा हुआ और फरवरी, 2023 में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हुआ। 20 जून, 2024 को संगलदान से रियासी स्टेशन के बीच पहली बार ट्रेन का ट्रायल रन किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.