Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»केंद्र सरकार ने अगर हमारे मुद्दों का समाधान नहीं किया तो करेंगे प्रदर्शन; बोले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार…
    देश

    केंद्र सरकार ने अगर हमारे मुद्दों का समाधान नहीं किया तो करेंगे प्रदर्शन; बोले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार…

    By February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्र सरकार ने अगर हमारे मुद्दों का समाधान नहीं किया तो करेंगे प्रदर्शन; बोले उपमुख्यमंत्री शिवकुमार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कर हस्तांतरण और सहायता अनुदान में केंद्र सरकार द्वारा राज्य के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन एक शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि राज्य के लोगों की आवाज है।

    राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे शिवकुमार ने कहा कि अगर चीजें इसी तरह जारी रहीं और केंद्र सरकार ने मुद्दों का समाधान नहीं किया तो उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ेगी और इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक की सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।

    सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों सहित कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों और सांसदों ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि केंद्र सरकार 15वें वित्त आयोग के तहत पांच वर्षों के दौरान राज्य को कथित तौर पर हुए 1,87,000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करे।

    शिवकुमार ने इस सवाल पर कि क्या यह शक्ति प्रदर्शन है, कहा,”यह प्रदर्शन ताकत दिखाने के लिए नहीं है। कर्नाटक के लोग अपनी ताकत नहीं दिखाना चाहते। यह कर्नाटक की आवाज है जहां अन्याय हुआ है। सात करोड़ लोग हर दिन टैक्स दे रहे हैं और हमें केवल 13 प्रतिशत मिल रहा है। हम अपना हिस्सा चाहते हैं।” उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा,”सिर्फ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में ही नहीं बल्कि हर चीज में राज्य की उचित हिस्सेदारी नहीं है।”

    शिवकुमार ने अपर भद्रा सहित राष्ट्रीय स्तर पर घोषित की गई कई परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से कथित तौर पर धन नहीं मिलने पर कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को इसका जवाब देना होगा जो कर्नाटक से राज्यसभा की सदस्य हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया,”कुछ भी नहीं दिया गया। वित्त आयोग ने कहा था कि 6,000 करोड़ रुपये दिए जाने हैं (बेंगलुरु में जल निकायों और परिधीय रिंग रोड के विकास के लिए) वह भी नहीं दिए गए। निर्मला सीतारमण क्या कर रही हैं?”

    संसद में वित्त मंत्री के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि कर्नाटक सरकार गारंटी पर पैसा खर्च कर रही है और अब उसके पास प्रशासन चलाने के लिए कोई धन नहीं बचा है, उन्होंने कहा,”गारंटी और यह मुद्दा अलग है, वे (केंद्र) हमारा पैसा दें और हम कर्नाटक के लोगों की इच्छा से जैसे खर्च करना होगा उस तरह से करेंगे।”

    शिवकुमार से जब पूछा गया कि अगर चीजें इसी तरह जारी रहीं तो आगे क्या होगा तो उन्होंने कहा,”हम इससे लड़ेंगे, हम इसे लेकर कर्नाटक की सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे” शिवकुमार ने अपने भाई और बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद डी. के. सुरेश की “अलग राष्ट्र” वाली टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “कोई विवाद नहीं है, यह एक सच्चाई है। लोग सोच रहें हैं कि हमें दरकिनार किया जा रहा है, बस इतना ही है।”

    सुरेश ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि दक्षिण से एकत्र करों को उत्तर भारत में वितरित किया जा रहा है और दक्षिणी क्षेत्र को उनका उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है। यदि इस ‘अन्याय’ में सुधार नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग राष्ट्र की मांग करने के लिए मजबूर होंगे।

    Related Posts

    PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

    June 30, 2026

    LPG Rules Change from 1 July: गैस कनेक्शन, KYC और बुकिंग के नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा नया

    June 30, 2026

    Rule Change From July 1: LPG, क्रेडिट कार्ड, कारों की कीमत समेत 1 जुलाई से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम

    June 30, 2026

    भारत-चीन सीमा पर कब्जे का दावा, बॉर्डर से सटे आदिवासियों ने उठाए गंभीर सवाल

    June 29, 2026

    बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट तक पहुंचा चीन, सेशेल्स के जरिए हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक घेराबंदी

    June 29, 2026

    विधानसभा में CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- गुंडाराज खत्म होगा, नफरत फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारतीय थाली में क्यों नहीं पूरा होता 60 ग्राम प्रोटीन का डेली टारगेट, जानिए कारण

    June 30, 2026

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    June 30, 2026

    FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन

    June 30, 2026

    चीन ने बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा डैम, 315 मीटर ऊंचे पावर स्टेशन से बनेगी 7.7 अरब यूनिट बिजली

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.