Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News- सुशासन तिहार के तीसरे चरण का समापन: मुख्यमंत्री साय पहुंचे धमतरी जिले के इस गांव में, समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं पर हुई चर्चा….
    छत्तीसगढ़

    CG News- सुशासन तिहार के तीसरे चरण का समापन: मुख्यमंत्री साय पहुंचे धमतरी जिले के इस गांव में, समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं पर हुई चर्चा….

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG News- सुशासन तिहार के तीसरे चरण का समापन: मुख्यमंत्री साय पहुंचे धमतरी जिले के इस गांव में, समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं पर हुई चर्चा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    धमतरी. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान सुशासन तिहार का आज तीसरे चरण का अंतिम दिन है. तीन चरण में अलग-अलग जगहों पर समाधान शिविर के माध्यम से समस्या का निदान किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के रुद्री गांव में पहुंचे. इस दौरान उनका लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

    समाधान शिविर का आयोजन पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया है. मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल पहुंचे. रिमझिम बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आम जनता से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके.

    सामाधान शिविर में सीएम साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी और प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल में हुए हैं.

    सीएम साय ने धमतरी को दी कई बड़ी सौगातें

    सीएम साय आए, साथ सौगात लाए…. सुशासन तिहार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी जिले के रुद्री गांव पहुंचे. जहां उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के बाद महत्वपूर्ण घोषणाएं की है. चलिए जानते हैं सीएम ने धमतरी में क्या-क्या घोषणा की.

    • धमतरी में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
    • सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का होगा निर्माण
    • सिहावा चौक से कोलियारी तक सड़क का होगा निर्माण
    • रत्नाबन्धा से मुजगहन तक सड़क का होगा निर्माण
    • धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग मजबूतीकरण का होगा काम

    इस तरह सीएम साय ने 213 करोड़ रुपये की सौगात दी. बता दें कि 5 मई से शुरू हुए ‘सुशासन तिहार’ का तीसरे चरण जारी है. इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं. सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे.

    News Desk

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.