Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»महाराष्ट्र में पवार-ठाकरे और कांग्रेस को झटका, बंगाल में ममता का जलवा; लोकसभा चुनाव के सर्वे में किसे कितनी सीटें?…
    देश

    महाराष्ट्र में पवार-ठाकरे और कांग्रेस को झटका, बंगाल में ममता का जलवा; लोकसभा चुनाव के सर्वे में किसे कितनी सीटें?…

    By February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में पवार-ठाकरे और कांग्रेस को झटका, बंगाल में ममता का जलवा; लोकसभा चुनाव के सर्वे में किसे कितनी सीटें?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की 90 लोकसभा सीटों पर एक सर्वे आया है।

    सर्वे के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए बंपर 54 सीटें जीत सकती है। महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की जोड़ी को तगड़ा झटका लग सकता है।

    यहां मोदी मैजिक के आसार हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां ममता बनर्जी मोदी लहर पर भारी पड़ती दिख रही है। ममता बनर्जी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि प्रदेश में वो अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।

    यहां इंडिया गठबंधन का बहुत बुरा हाल हो सकता है। पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले बीजेपी को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सर्वे पर एक नजर डालते हैं।

    देश की 18वीं लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही माह का वक्त शेष है। इससे पहले ही सभी दलों की ओर से जोर-आजमाइश शुरू हो चुकी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में भाषण के दौरान दावा किया कि एनडीए इस बार आम चुनाव में 400 सीट जीत रही है। अकेले बीजेपी 370 सीट आसानी से हासिल कर लेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में मोदी 3.0 की भी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में 100 दिन से भी कम का वक्त बचा है और उन्हें यकीन है जनता इस बार भी बीजेपी को ही चुनाव जिताएगी। 

    इस बीच Times Now-Matrize Survey NC ने लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की 90 लोकसभा सीटों पर अनुमानित परिणाम जारी किया है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए इन दोनों राज्यों में 54 सीट जीत सकती है। महाराष्ट्र में एनडीए बंपर सीट जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 39 सीट निकाल रही हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में महज 9 सीट आ रही है। जबकि अन्य के खाते में कोई सीट नहीं आ रही।  

    पश्चिम बंगाल में ममता मारेगी बाजी
    सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों में से 26 सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

    जबकि, बीजेपी के खाते में 15 सीट जीत सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 1 सीट आ सकती है। वहीं, अन्य के पास कोई सीट आती नहीं दिख रही है।

    2019 में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 18 सीट मिली थी, जबकि ममता के खाते में 22 सीटें आई थी।

    बता दें कि ममता बनर्जी पहले ही पश्चिम बंगाल के लिए घोषणा कर चुकी है कि वह प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

    किसे कितना प्रतिशत वोट
    सर्वे कहता है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 42.6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं, बीजेपी को 41.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

    वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 11.9 प्रतिशत वोट आ सकते हैं। जबकि, अन्य उम्मीदवार को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.