Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»शरद पवार की नहीं रही NCP, लोकसभा चुनाव से पहले झटका; अजित पवार को सिंबल…
    देश

    शरद पवार की नहीं रही NCP, लोकसभा चुनाव से पहले झटका; अजित पवार को सिंबल…

    By February 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शरद पवार की नहीं रही NCP, लोकसभा चुनाव से पहले झटका; अजित पवार को सिंबल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एनसीपी शरद पवार की रहेगी या अजित पवार की, इसको लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को फैसला सुना दिया।

    चाचा और भतीजे की लड़ाई में बाजी भतीजे के हाथ लगी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अजित पवार गुट वाली एनसीपी ही असली एनसीपी है।

    6 महीने से अधिक समय तक चली 10 से अधिक सुनवाई के बाद, चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विवाद का निपटारा किया और अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद अजीत पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नाम और चिह्न मिला।

    वहीं, चुनाव आयोग ने शरद पवार को अपने नए राजनीतिक गठन के लिए एक नाम का दावा करने और आयोग को तीन प्राथमिकताएं देने का एक बार का विकल्प प्रदान किया है।

    रियायत का उपयोग 7 फरवरी, 2024 को दोपहर 3 बजे तक किया जा सकता है। गौरतलब है बीते साल जुलाई में एनसीपी में बगावत हुई थी जब शरद पवार के भतीजे अजित पवार कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल हो गए थे।

    उन्होंने भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल लिया था। उनके साथ एनसीपी के कद्दावर नेताओं छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल भी चले गए थे।

    इसके बाद शरद पवार अलग-थलग पड़ गए थे। हालांकि शरद पवार का दावा था कि वह ही असली एनसपीपी हैं। वहीं, पार्टी के 53 में से 30 विधायकों को साथ लेकर अजित पवार खुद को असली एनसीपी बता रहे थे।

    अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल की प्रतिक्रिया
    चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद एनसीपी प्रमुख और  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहाकि चुनाव आयोग ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है।

    हम इसका विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं। वहीं, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहाकि हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं।

    उन्होंने कहाकि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव चिह्न महत्वपूर्ण होता है। हो सकता है कि कल इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में चुनौती दी जाए। इसमें हमें कुछ कहना नहीं है। हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं।

    विपक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया
    वहीं, विपक्ष ने इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अजीत पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर शिवसेना(यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहाकि मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं।

    एक व्यक्ति जिस पर 70,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था, आज वह बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं…यह संविधान की अनुसूची 10 की भावना के खिलाफ है।

    Related Posts

    TCS कांड में बड़े खुलासे, निदा खान ने पीड़िता को बनाया ‘हानिया’, अब भेजना था मलेशिया

    April 28, 2026

    पीएम मोदी ने फुटबॉल मैच में गोल के बाद खिलाड़ियों के साथ मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

    April 28, 2026

    8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, बैठकें शुरू; सैलरी में बदलाव पर आया नया प्रस्ताव

    April 28, 2026

    भारत के बाद इस देश को मिली फिर से रूसी तेल खरीदने की छूट, ट्रंप की मेहरबानी का कारण क्या?

    April 28, 2026

    FASTag + AI का जादू: टोल पर बिना रुके कटेगा शुल्क, सरकार का नया प्लान

    April 28, 2026

    बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? कोलकाता, हावड़ा और 24 परगना की 91 सीटें तय करेंगी परिणाम

    April 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो

    April 28, 2026

    सेबास्टियन सावे ने रचा इतिहास, लंदन मैराथन में तोड़ा 2 घंटे का रिकॉर्ड

    April 28, 2026

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

    April 28, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.