Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP news- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: हाटपिपल्या में 190 करोड़ की विकास योजनाएं, सिंचाई और पेयजल सुविधा का होगा विस्तार….
    मध्यप्रदेश

    MP news- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: हाटपिपल्या में 190 करोड़ की विकास योजनाएं, सिंचाई और पेयजल सुविधा का होगा विस्तार….

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP news- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: हाटपिपल्या में 190 करोड़ की विकास योजनाएं, सिंचाई और पेयजल सुविधा का होगा विस्तार….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मां नर्मदा के आशीर्वाद से अब हाटपिपल्या क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हाटपिपल्या में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के 20 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर जिले का मक्सी, धार का धार एवं बदनावर को मेट्रोपोलिटयन जोन बनाया गया है। इससे विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचें। मां नर्मदा के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों पुरानी प्यास बुझाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में वर्ष 2003 तक कुल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गई है।

    उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 5 रुपए में विद्युत कनेक्शन देंगे। प्रदेश में गेहूं की सर्वाधिक पैदावार हुई है। किसानों से हमने 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। किसानों की अधिक से अधिक आमदनी हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कृषि मेले लगाए जा रहे है। कृषि मेले लगाकर उन्नत बीजों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों के प्रति भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली, दशहरा पर हर वर्ष मेले लगते है, किंतु राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कृषि मेले भी लगा रही है। माह अक्टूबर में भोपाल में कृषि मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के लिए भी गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए 25 से अधिक गाय पालन वाले किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान भी देंगे। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर आए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं के लिए नगर निगमों को 10 हजार पशुओं की क्षमता वाले गो-शाला निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। विगत दिनों इंदौर में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में ओंकारेश्वर तीर्थ के विकास के लिए 2250 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

    साथ ही सलकनपुर, दतिया, नलखेड़ा, मैहर आदि 19 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। लोकमाता मां अहिल्या देवी ने नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न लघु उद्योग स्थापित किए और रोजगार को बढ़ावा दिया। लोकमाता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती पर प्रदेश में विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने और उनके कल्याण के लिए दो लाख रुपए प्रति महिला आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू की गई राहवीर योजना के बारे में कहा कि सड़कों पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए अस्पतालों में पहुंचाने पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है और इसे बचाना हमारा काम है। प्रदेश में स्वसहायता समूह के माध्यम से बहनों के आर्थिक कल्याण का कार्य भी तेज गति से हो रहा है इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर उभर रही है।

    प्रदेश के नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही सुगम बस सुविधा प्रारंभ की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारत की शूरवीर सेना और प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि माता-बहनों के सिंदूर को उजाड़ने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है। हमारे देश की सेना मजबूत है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाटपिपल्या के नागरिकों को 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में सम्मलित होने का आमंत्रण दिया।

    कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक हाटपिपल्या श्री मनोज चौधरी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल

    April 23, 2026

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

    April 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.