Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राज्यपाल रमेन डेका जिला कांकेर में संचालित योजनाओं की ली समीक्षा बैठक राज्यपाल रमेन डेका उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रवास के दौरान  अधिकारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब उसकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप जमीनी स्तर पर हो। राज्यपाल इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग तथा मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।

    राज्यपाल ने कहा कि निचले स्तर की वास्तविकता से अवगत होने हितग्राहियों से अवश्य मिले और कमियों की जानकारी लें, साथ ही योजना अथवा गतिविधि के क्रियान्वयन की तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करें। बैठक के दौरान डेका ने विशेष रूप से जल संरक्षण पर फोकस करते हुए कहा कि जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की अनिवार्यता हो। डबरी, तालाब, चेक डैम में जल संचयन के अलावा बड़े स्तर के जलाशयों में भी जल स्तर बना रहे, इस पर पहल करने की जरूरत है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पहल किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कोई योजना नहीं, बल्कि मिशन है। पौधे लगाने के साथ ही उसके जीवित रहने पर भी उतना ही ध्यान दें और लोगों को पर्यावरण की मानव जीवन में महत्ता के लिए पेड़ों की आवश्यकता व उसके महत्व की जानकारी दें। उन्होंने सड़कों के किनारे, खाली जगहों पर पौधे लगाने के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने की बात जिला स्तरीय अधिकारियों से कही। इसके अलावा बारिश के पानी को संरक्षित करने ठोस कार्ययोजना बना कर, उसे अमल में लाने पर जोर दिया।

    राज्यपाल ने योग को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी लेते हुए कहा कि योग में निरंतरता बहुत जरूरी है। इसी तरह टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर कहा कि जिले में प्रत्येक मरीज की नियमित स्क्रीनिंग व उपचार का सतत् फॉलोअप लें और पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग का अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पुनः स्कूलों में लाने, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे पर ठोस लगाम लगाने हेतु सतत् निगरानी और आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं को समाज के निचले स्तर पर विद्यमान लोगों तक पहुंचाने पर विशेष रूप से फोकस करने की बात कही। इसके अलावा रेडक्रॉस के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की स्क्रीनिंग कर सेहत व खानपान संबंधी जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा को कारगर बनाने यातायात नियमों के पालन के लिए स्कूलों व कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजनता को जागरूक करने पर जोर दिया। इसी तरह महिला समूहों को स्वावलम्बी बनाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए  विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए  ।    

    मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित-
    राज्यपाल रमेन डेका समीक्षा बैठक के उपरांत माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने  वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में विकासखण्ड कांकेर  के अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत और पखांजूर तहसील  की इशिका बाला ने कक्षा 10वीं में 99.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टॉप टेन में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। राजपाल ने इन मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन-
    राज्यपाल रमेन डेका समीक्षा बैठक के पहले जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जहां पर कृषि विज्ञान केन्द्र, नियद नेल्लानार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी बनने के संबंध में जानकारी ली। बिहान समूह की  महिलाओं  ने अपनी व्यवसाय गतिविधियों के बारे में बताया, जिस पर राज्यपाल ने आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रेरित किया।

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत लगाया आम का पौधा
    जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल डेका ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के तहत जिला पंचायत प्रांगण में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही सभी को अपने परिजनों के नाम पर पौधे लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर  सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: औद्योगिक अशांति टली, पड़ोसी राज्यों से अधिक हो गया श्रमिकों का वेतन, धामी सरकार ने लिया फैसला

    April 30, 2026

    Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून-मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में राहत देने वाला एसी कब बन सकता है सेहत के लिए खतरा

    May 1, 2026

    LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर

    May 1, 2026

    मैदान के बाहर हंगामा, अंदर मुकाबला: RR vs DC से पहले बढ़ा दबाव

    May 1, 2026

    करो या मरो मुकाबले में दिल्ली की कड़ी परीक्षा, राजस्थान टॉप-4 के करीब

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.