Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….
    मध्यप्रदेश

    MP News: हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: हर वर्ग तक सुविधाएं पहुँचाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि समाज के हर वर्ग को खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग को सभी प्रकार की सुविधाएं मिले। कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का जो कायाकल्प हुआ है उससे यह अत्याधुनिक सुविधायुक्त स्वरूप में नजर आने लगा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आज विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कौशल संवर्धन की दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे है। उन्होंने कहा कि कटनी में खुलने वाले पीपीपी मोड के मेडिकल कॉलेज के प्रति सर्वाधिक कंपनियों एवं संस्थानों ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि कटनी का जिला चिकित्सालय शासकीय स्वरूप में यथावत कार्य करता रहेगा। यहां मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा और दवाईयां पूर्ववत मिलती रहेंगी।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से कटनी साउथ रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। कटनी साउथ अमृत रेलवे स्टेशन में उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल, सांसद खजुराहो श्री वी.डी. शर्मा, यात्री सुविधाओं से युक्त, अत्याधुनिक और नये स्वरूप में बने अत्यंत सुंदर और भव्य रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साक्षी बने।

    सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि कटनी साउथ रेलवे स्टेशन की भव्यता का स्वरूप वास्तव में प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव की परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि कटनी में ही एशिया का पहला ग्रेड सेपरेटर बना है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि इन सभी बड़ी योजनाओं के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कटनी को भी सौगात दी है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि कटनी रेलवे को सर्वाधिक रेवन्यू देने में शामिल है। कटनी के विकास में रेलवे का अह्म योगदान है।

    विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने भी संबोधित किया। डीआरएम श्री कमल तलरेजा, एरिया मैनेजर रेलवे श्री रोहित सिंह, सीनियर डीसीएम मधुर वर्मा एवं पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती अलका जैन सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    कटनी साउथ रेलवे स्टेशन

    कटनी साउथ रेलवे स्टेशन, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक पहचान के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है, 12.88 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्वतंत्रता, शौर्य और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन का नवनिर्माण, भव्य प्रवेश द्वार, विकसित प्रतीक्षालय, पर्याप्त टिकटिंग काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय एवं रैम्प, दोनों ओर के हाई लेवल प्लेटफॉर्म पर कवर शेड्स शामिल हैं।

    यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्गीकरण किया गया है और आधुनिक एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कटनी साउथ स्टेशन अब सिर्फ एक रेलवे हब नहीं बल्कि आधुनिक भारत की झलक प्रस्तुत करता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विकास से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र गतिविधियों और सांस्कृतिक समृद्धि को भी गति मिलेगी।

    News Desk

    Related Posts

    क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल

    April 23, 2026

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

    April 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.