Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या, लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे
    Breaking News

    अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या, लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या, लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी उस समय दहल उठी जब यहूदी म्यूजियम के बाहर इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब म्यूजियम में अमेरिकन ज्यूइश कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम चल रहा था और दोनों पीड़ित उसमें भाग लेकर बाहर निकल रहे थे।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, गोलीबारी को अंजाम देने वाला हमलावर पकड़ा गया है और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह गोलीबारी के बाद म्यूजियम के अंदर भाग गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसने “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाए, जिससे इस हमले के पीछे राजनीतिक या वैचारिक कारणों की आशंका और प्रबल हो गई है।

    वॉशिंगटन पुलिस की प्रमुख पामेला स्मिथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हमलावर अकेला था। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब म्यूजियम से बाहर निकलते वक्त दोनों इजरायली कर्मचारियों को करीब से गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को पहले म्यूजियम के बाहर घूमते देखा गया था, और जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ और लोग बाहर निकलने लगे, उसने हैंडगन निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी।

    संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे यहूदियों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई बताया है। डैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- वाशिंगटन, डी.सी. में यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के बाहर हुई घातक गोलीबारी यहूदी-विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य है।

    उन्होंने आगे लिखा कि यहूदी समुदाय को नुकसान पहुँचाना एक लाल रेखा को पार करना है। हमें विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इज़राइल दुनिया भर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना जारी रखेगा।

     

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? दो खिलाड़ियों की वापसी तय, 4 नामों पर सस्पेंस

    July 22, 2026

    खुदाई में मिलीं रावण की 35 दुर्लभ मूर्तियां, मांड्या-मैसुरु में ASI की खोज ने चौंकाया

    July 22, 2026

    मैकेनिक की लापरवाही पड़ी भारी! बाइक खराब होने पर कंज्यूमर कोर्ट ने दिलाया ₹66 हजार मुआवजा

    July 22, 2026

    CWG 2026: हॉकी, बैडमिंटन और रेसलिंग बाहर, 32 साल का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा ग्लासगो में

    July 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.