Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पूरा देश कह रहा इस बार NDA 400 पार, बीजेपी की इतनी सीटें पक्की; संसद से प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी भविष्यवाणी…
    देश

    पूरा देश कह रहा इस बार NDA 400 पार, बीजेपी की इतनी सीटें पक्की; संसद से प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी भविष्यवाणी…

    By February 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूरा देश कह रहा इस बार NDA 400 पार, बीजेपी की इतनी सीटें पक्की; संसद से प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी भविष्यवाणी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव से पहले संसद में अंतरिम बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे जोश में नजर आए।

    उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकतर भाषण में कांग्रेस पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

    कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राहुल गांधी के लिए री-लॉन्चिंग से जोड़ते हुए तंज कसा कि एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है।

    पीएम मोदी ने अपने दोनों कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। पीएम ने संसद में कहा कि देश का मिजाज दिख रहा है कि आने वाले 100 दिनों के भीतर हमारा तीसरा कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि इस बार एनडीए 400 पार जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, पीएम मोदी ने इस पर भी भविष्यवाणी की है।

    संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर काफी हमलावर अंदाज में दिखे। पीएम मोदी ने कहा, ”देश ने परिवारवाद का दंश झेला है और कांग्रेस ने भी इसका दंश झेला है।

    स्थिति यह है कि (मल्लिकार्जुन) खड़गे इस सदन से उस सदन (राज्यसभा) में चले गए हैं, और गुलाम नबी आज़ाद पार्टी से बाहर हो गए हैं। वे सभी परिवारवाद के शिकार हो गये।” पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया ब्लॉक पर हमला करते हुए कहा, “गठबंधन का ही गठबंधन ही बिगड़ गया है।”

    नेहरू से लेकर इंदिरा पर निशाना
    पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ”यह नेहरू जी की सोच थी कि भारतीय धीमे काम करने वाले होते हैं।” पीएम मोदी ने लोकसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का पुराना बयान पढ़ते हुए कहा, ‘आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाईं लेकिन कांग्रेस का बिल्कुल सही आकलन किया…।’

    तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी सरकार तीसरी बार भी सरकार बनाने जा रही है।

    उन्होंने कहा, मैं आंकड़ों पर ज्यादा विश्वास नहीं करता हूं कि लेकिन मैंने देश का जो मिजाज देखा है, उससे पता लगता है कि इस बार एनडीए 400 पार कर लेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें मिलने वाली हैं।

    Related Posts

    FSSAI की छापेमारी में पकड़ी गई केमिकल वाली सौंफ, ऐसे करें पहचान

    July 13, 2026

    भारत में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद रूट पर जल्द शुरुआत

    July 13, 2026

    मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

    July 13, 2026

    आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड के 8 मामले, दो मरीजों की मौत

    July 13, 2026

    वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, कंपनी ट्रिप बनी दर्दनाक

    July 12, 2026

    नए वोटर बनने के नियम बदले, माता-पिता की वोटर जानकारी भी देनी होगी।

    July 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    Silver Price Crash: 13 दिन में ₹13,000 टूटी चांदी, आज फिर बड़ी गिरावट, सोने के दाम भी फिसले

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    Iran-US Conflict: ईरान के जवाबी हमले के बाद अमेरिका पर बढ़ा दबाव, 1945 के जापान-जर्मनी से तुलना क्यों हो रही है?

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.