Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का अंबिकापुर प्रवास, आमसभा हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित
    छत्तीसगढ़

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का अंबिकापुर प्रवास, आमसभा हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित

    News DeskBy News DeskMay 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का अंबिकापुर प्रवास, आमसभा हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अम्बिकापुर
    भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं  पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    आवागमन व्यवस्था
    शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है।
    मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
    प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैण्ड तक आयेंगे।
    बस स्टैण्ड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जायेगी। रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैण्ड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आयेगी।आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।

    वाहन पार्किंग की व्यवस्था
    भीड़ प्रबंधन हेतु दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं।
    P-01- किसान राईस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेन्द्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को सांई बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राईस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/ अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों हेतु रिजर्व है प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 04- बी.टी.आई मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड़ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है
    P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 07- आई.टी.आई. मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड़ से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेगें। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेगें।
    P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है।
    P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से व्हीआईपी / अधिकारी / मीडिया हेतु पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुँचेगें।

    VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था
    VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है
    VIP / अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।
     आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी एवं गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत  समय में पार्किंग क्षेत्रों तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देहरादून, धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा शहर…

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देहरादून, धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा शहर…

    August 26, 2026

    NEET में एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे मंत्री एंदलसिंह कंसाना, बंद कमरे में बातचीत से बढ़ी सियासी सरगर्मी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन ऐड पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया कृति सेनन वाला विज्ञापन, बताई वजह

    August 26, 2026

    ‘जो विमान उड़ रहा उसमें बम है’, धमकी से लखनऊ से बेंगलुरु तक मचा हड़कंप

    August 26, 2026

    26 साल बड़े बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मर्यादा…

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.