Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति से भागवत कथा में बढ़ी श्रद्धा, कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी ने की प्रशंसा…
    मध्यप्रदेश

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति से भागवत कथा में बढ़ी श्रद्धा, कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी ने की प्रशंसा…

    News DeskBy News DeskMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति से भागवत कथा में बढ़ी श्रद्धा, कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी ने की प्रशंसा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मझौली के समीप स्थित ग्राम रिंवझा में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है। रिंवझा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पैतृक ग्राम है और उनका बचपन यही व्यतीत हुआ था।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यासपीठ को भी नमन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंशी, श्रीमद्भागवत गीता एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया।

    अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के अवसर को श्रद्धालुओं के लिये सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की यह कथा भक्तों के रोम-रोम को आनंद प्रदान करने वाली है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेद वाक्य “यत् पिंडे-तत् ब्रह्माण्डे” की व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया आज भारतीय संस्कृति को देखना, समझना और अंगीकृत करना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कंस का वध करने के बाद शिक्षा प्राप्त करने उज्जैन आए थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धार के समीप स्थित अमझेरा में भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध किया और जानापाव में उन्हें भगवान परशुराम ने सुदर्शन चक्र दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी प्रासंगिक है। यह सभी को अमीर और गरीब के भेद से मुक्त होकर मित्रता निभाने की सीख प्रदान करती है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर एवं ओरछा सहित उन्नीस धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद कराया गया है। इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसके घर गाय होती है उसे गोपाल कहते हैं और जिसके घर में गाय का कुल होता है उसे गोकुल कहते हैं।

    प्रदेश में गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 25 से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी तीसरे स्थान पर है और संपूर्ण देश का 9 प्रतिशत दूध मध्यप्रदेश में उत्पादित होता है। राज्य सरकार ने इसे 20 प्रतिशत तक बढाने का संकल्प लिया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को सर्व सुविधायुक्त बनाने का प्रबंध भी किया जा रहा है और जगह-जगह आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने देवी-देवताओं के प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

    अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष बच्चों को शिक्षा और संस्कार प्रदान करने ग्राम रिंवझा में विद्यालय बनाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम आने तथा इस संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।

    श्रीमद भागवत कथा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक पाटन श्री अजय विश्नोई, विधायक बरगी श्री नीरज सिंह, विधायक सिहोरा श्री संतोष वरकडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, श्री अखिलेश जैन, श्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल

    April 23, 2026

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

    April 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun: निशानेबाज जसपाल राणा की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी, दी श्रद्धांजलि

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के 199 मामलों पर होगी सुनवाई….

    June 24, 2026

    UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का अलर्ट….

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.