Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र, अमित शाह से मिलने के बाद सीएम बीरेन सिंह का दावा…
    देश

    मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र, अमित शाह से मिलने के बाद सीएम बीरेन सिंह का दावा…

    By February 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है केंद्र, अमित शाह से मिलने के बाद सीएम बीरेन सिंह का दावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मणिपुर में बीते 9 महीने से हिंसा जारी है। राज्य से लगातार हत्या और हिंसा की खबरें आती रहती हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।

    इसके बाद सिंह ने कहा, केंद्र हिंसाग्रस्त मणिपुर को लेकर बड़ा फैसला लेने वाला है। 

    सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित शाह के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि केंद्र का मणिपुर को लेकर क्या प्लान है और क्या बड़ा कदम उठाया जाने वाला है।

    शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीरेन सिंह ने कहा, हमने राज्य के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। सरकार ने हमें मणिपुरकी जनता के हित में बड़ा फैसला लेने का आश्वासन दिया है। 

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सेंट्रल सेक्रेटेरियट में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए रणनीति पर अधिकारियों के साथ बातचीत की गई।

    बता दें कि बीते साल 3 मई के बाद से ही मणिपुर में मैतेई और कुकी आदिवासी समुदायों के बीच हिंसा हो रही है। इस हिंसा में अब दूसरे समुदाय भी शामिल हो गए हैं।

    बीते 9 महीने में कम से कम 210 लोगों की जान चली गई और 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ गया। 

    बीते कुछ महीनों से दोनों ही समुदाय के उग्रवादी संगठन सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। बीते साल मई-जून में उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों से बड़ी संख्या में हथियार लूट लिए थे जो कि अब भी उनके पास हैं।

    ऐसे में राज्य में फिरौती और डकैती जैसे मामले भी बढ़े हैं।मणिपुर सरकार के एकवरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नहीं पता है कि आखिर कौन सा बड़ा फैसला लिया जाने वाला है। रविवार को मुख्यमंत्री मणिपुर लौटने वाले हैं। 

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.