Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायपुर : बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे- गृहमंत्री शर्मा…
    देश

    रायपुर : बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे- गृहमंत्री शर्मा…

    By February 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे- गृहमंत्री शर्मा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे गृहमंत्री शर्मा

    बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद करेंगे – विजय शर्मा

    गृहमंत्री ने सिलगेर कैम्प पहुँचकर जवानों की हौसला अफजाई की

    सुरक्षा बलों के जवानो का जोश देख गदगद हुए गृहमंत्री

    बस्तर के  बच्चे भी बनना चाहते हैं डॉक्टर और कलेक्टर

    गृहमंत्री विजय शर्मा आज सुबह अचानक नक्सलियों की मांद सिलगेर पहुँचे जहां उन्होंने कैम्प के जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से बातचीत की।

    गृहमंत्री शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में आज दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के सिलगेर कैम्प पहुँचे एवं जवानों से मुलाकात की।

    गृहमंत्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। गृहमंत्री शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया।

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं।

    घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नही टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने में लग गए हैं। बस्तर प्रवास के दौरान प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ और प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक़ उपस्थित थीं।

    गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैम्प स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुचायेंगे।

    हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, खेतो में स्थाई पम्प कनेक्शन, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा।

    यहां स्थापित होने वाला कैम्प विकास का कैम्प साबित होगा, इस कैम्प के माध्यम से निश्चित रूप से सभी शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

    गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का विकास चाहती है, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे।

    गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

    बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं- गृहमंत्री शर्मा

    बस्तर प्रवास पर नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुँचे गृहमंत्री विजय शर्मा का सिलगेर के ग्रामीणों एवं बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने शर्मा के लिये सुंदर स्वागत गीत भी गाये। गृहमंत्री शर्मा ने स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं।

    आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुँचे।

    गृहमंत्री शर्मा ने  कहा कि बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते है कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुचें जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा।

    Related Posts

    Re-NEET 2026 के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच! एयरफोर्स 18 ठिकानों से उठाएगी पेपर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

    June 8, 2026

    शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान, बंगाल में CBI को मिली जांच की खुली छूट

    June 8, 2026

    TMC के मुख्यालय पर संकट! किराये की इमारत खाली कराने को लेकर थाने पहुंचा मालिक

    June 8, 2026

    एक फोन कॉल ने खोला राज! नेपाल बॉर्डर के पास छिपे जहांगीर खान तक ऐसे पहुंची STF

    June 8, 2026

    LPG सिलेंडर 942 रुपये पहुंचा, फिर भी भारत में सबसे सस्ता! जानिए पाकिस्तान, श्रीलंका समेत पड़ोसी देशों के दाम

    June 8, 2026

    नेपाल बॉर्डर से TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई से मचा सियासी हड़कंप

    June 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जौनसार-बावर पहुंचे सीएम धामी, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज की नीतियां और नियति बदलीं

    June 8, 2026

    Uttarakhand News: जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह को दी श्रद्धांजलि…..

    June 8, 2026

    Uttarakhand News: जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह को दी श्रद्धांजलि…..

    June 8, 2026

    समाज के अंतिमसमाज के हर परिवार को पक्का आवास, खाद्यान्न और बुनियादी सुविधाएं के लिए सरकार प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तक पहुँच रहा सुशासनः वन मंत्री केदार कश्यप….

    June 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.