Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
    Breaking News

    भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा है कि हमने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी जंग में समर्थन के लिए अंगोला को धन्यवाद दिया। ये बात पीएम मोदी ने अंगोला के लॉरेंसू के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

    पीएम मोदी ने दिल्ली में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह मानना है कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पीएम ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

    अंगोला के राष्ट्रपति वर्तमान में भारत के दौरे पर हैं। शनिवार को आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लोरेंसू और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की यह यात्रा न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा देगी, बल्कि भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी को भी मजबूत करेगी।

    पीएम मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जबकि उनके संबंध इससे भी पुराने और गहरे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब अंगोला स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा था, तब भारत ने पूरी निष्ठा और मित्रता के साथ अंगोला का समर्थन किया था।

    पीएम मोदी ने घोषणा की कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर की रक्षा क्रेडिट लाइन को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि रक्षा प्लेटफॉर्म्स की मरम्मत, बदलाव और सप्लाई पर चर्चा की गई है।

    अंगोला की सशस्त्र सेनाओं के प्रशिक्षण में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए, उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, अंतरिक्ष तकनीक और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात की। इसके अलावा, स्वास्थ्य, हीरा प्रसंस्करण, उर्वरक और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में भी सहयोग को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.