Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में पोषण अभियान को नई गति: 220 पोषण संगवारी दीदियों को मिला विशेष प्रशिक्षण….
    छत्तीसगढ़

    CG- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में पोषण अभियान को नई गति: 220 पोषण संगवारी दीदियों को मिला विशेष प्रशिक्षण….

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में पोषण अभियान को नई गति: 220 पोषण संगवारी दीदियों को मिला विशेष प्रशिक्षण….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पोषण मिशन को नई दिशा और गति मिल रही है। इसी क्रम में आज कोरिया जिले के जिला पंचायत बैकुण्ठपुर स्थित मंथन कक्ष में पोषण संगवारी दीदियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    “पोषण संगवारी” वे प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ता हैं जो गांव-गांव जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाती हैं। इस कार्यशाला में जिलेभर से चयनित 220 पोषण संगवारी दीदियों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कम वजन वाले बच्चों की संख्या में कमी लाना और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित पोषण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाना रहा।

    विष्णु के सुशासन में पोषण मिशन को मिली नई गति

    प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से ‘कोरिया मोदक‘ लड्डू पर जानकारी दी गई, जिसे स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। यह पोषणयुक्त लड्डू गर्भवती महिलाओं के लिए एक सशक्त आहार विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने हाल ही में पोषण अभियान के अंतर्गत “हर माँ, हर बच्चा दृ स्वस्थ छत्तीसगढ़” विजन को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया है, जिसे पोषण संगवारी दीदियाँ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही हैं।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई पोषण संगवारी दीदियों को इस अवसर पर सम्मानित कर उपहार भी प्रदान किए गए।

    News Desk

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 2, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लवलीना ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अधूरे नक्शे पर रेस्टोरेंट को घेरा

    August 2, 2026

    सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने तोड़ी सद्भावना

    August 2, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में था अमेरिका, सऊदी की सलाह के बाद ट्रंप ने बदला फैसला

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.