Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इस्लाम के मुताबिक नहीं था इमरान खान का निकाह, पत्नी बुशरा सहित 7 साल और जेल की सजा…
    विदेश

    इस्लाम के मुताबिक नहीं था इमरान खान का निकाह, पत्नी बुशरा सहित 7 साल और जेल की सजा…

    By February 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्लाम के मुताबिक नहीं था इमरान खान का निकाह, पत्नी बुशरा सहित 7 साल और जेल की सजा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा बीबी को ‘गैर-इस्लामिक निकाह’ मामले में सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई है।

    उनकी पार्टी ने कहा कि इमरान खान और बुशरा बीबी को शनिवार को एक अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।

    कोर्ट ने माना कि उनकी 2018 की शादी के दौरान कानून का उल्लंघन किया गया था।

    बुशरा बीबी से इमरान खान की ये तीसरी शादी है। लेकिन अब कोर्ट ने माना कि शादी में इस्लामिक परंपराओं का उल्लंघन हुआ था।

    ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने पिछले साल नवंबर में बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की।

    सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया था।

    क्या है पूरा मामला?

    बुशरा बीबी के पूर्व पति मानेका ने अपनी याचिका में 71 वर्षीय इमरान खान की बुशरा बीबी के साथ की गई शादी को लेकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

    उन्होंने दावा किया कि बुशरा बीबी ने ‘इद्दत की मुद्दत ’ में शादी की थी। इस्लाम के तहत महिला तलाक या शौहर के इंतकाल होने के बाद तीन महीने तक दूसरी शादी नहीं कर सकती और इस अवधि को ‘इद्दत की मुद्दत’ कहा जाता है।

    इमरान खान के वकील सलमान अकरम राजा ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा था कि याचिका का उद्देश्य केवल इस मामले के वादियों (खान और बुशरा) को अपमानित करना है।

    उन्होंने कहा कि इमरान खान की शादी के खिलाफ शिकायत नवंबर 2023 में निकाह के पांच साल और 11 महीने बाद दर्ज कराई गई।

    खबर के मुताबिक मानेका के वकील ने अदालत को बताया कि गवाहों ने निचली अदालत में गवाही दी है कि बुशरा बीबी जब खान के साथ दूसरी शादी कर रही थीं तब वह शादीशुदा थीं, जिसके बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ अभियोग तय किया।

    49 साल की बुशरा बीबी का संबंध पंजाब के जमींदार परिवार से है। उनकी पहली शादी मानेका से हुई थी जो लगभग 30 साल तक चली। मानेका भी पंजाब के एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से संबंध रखते हैं।

    इस सप्ताह इमरान के खिलाफ यह तीसरा अदालती फैसला था। इससे पहले एक जवाबदेही अदालत ने तोशाखाना से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बीबी को 14 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

    तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में खान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिले महंगे सरकारी उपहारों को अपने पास रखने का आरोप है।

    इसके अलावा, इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को संवदेनशील सरकारी गोपनीय दस्तावेज (साइफर) का खुलासा करने के मामले में 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।  

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.