Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायपुर : लोकसभा निर्वाचन – 2024 : 5 फरवरी से होगी ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तर की जाँच…
    देश

    रायपुर : लोकसभा निर्वाचन – 2024 : 5 फरवरी से होगी ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तर की जाँच…

    By February 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : लोकसभा निर्वाचन – 2024 : 5 फरवरी से होगी ईव्हीएम मशीनों की प्रथम स्तर की जाँच…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियों एवम उप  जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए ऑन लाइन प्रशिक्षण आयोजित

    भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईव्हीएम) की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी) 5 फरवरी से 14 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जाँच को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपादित कराया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट तथा वीवीपेट की प्रथम स्तर की जाँच (एफएलसी ) की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।

    श्रीमती कंगाले ने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम को जाँच से पृथक रखा जाएगा जहाँ के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। शेष सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 05 से 14 फरवरी तक जाँच पूरी कर ली जाएगी।

    भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री बी एस पात्रा के पर्यवेक्षण में आयोजित ऑन लाइन प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों की जाँच संबंधी सभी आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया । साथ ही लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान झारखण्ड की नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक श्रीमती गीता चौबे ने प्रशासनिक पहलुओं तथा इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन आफ  इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री पी सी मंडल ने ईव्हीएम जाँच संबंधी तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, तकनीकी टीम  के सदस्यों के साथ ही संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  श्री पी एस ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू एस अग्रवाल , श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा एवं श्री अरविंद शर्मा उपस्थित थे।

    Related Posts

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026

    US के पूर्व मंत्री ने कहा- भारत है QUAD की सबसे बड़ी ताकत, पीएम मोदी से जुड़ा अहम बयान

    April 24, 2026

    कोलकाता में अमित शाह का बड़ा दावा, पहले चरण में 110 सीटें जीतने का भरोसा

    April 24, 2026

    इस राज्य में मंत्रियों की पगार पर चली कैंची, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा बकाया पेंशन

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.