Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG New- नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत: मौके पर SDRF टीम की खोजबीन जारी, लगी लोगों की भीड़, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू…
    छत्तीसगढ़

    CG New- नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत: मौके पर SDRF टीम की खोजबीन जारी, लगी लोगों की भीड़, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू…

    News DeskBy News DeskApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG New- नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत: मौके पर SDRF टीम की खोजबीन जारी, लगी लोगों की भीड़, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग: दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों नया रायपुर मंत्रालय में पदस्थ थे। घटना 14 अप्रैल की है जब तीन दोस्त बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौट रहे थे तभी नहर में पानी का बहाव देख एन्जॉय करने रुके।

    प्रहलाद यादव (40) नहर में पैर डालकर बैठा था, अचानक बैलेंस बिगड़ने पर वह पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं दूसरा दोस्त नंद किशोर धुरवे (38) उसे बहता देख बचाने के लिए कूदा तो वह भी बह गया। इसी समय तीसरा दोस्त कार में फोन से किसी से बात कर रहा था। जिसने मदद के लिए आवाज लगाई। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले, पुलिस और SDRF की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। 24 घंटे बाद प्रहलाद का शव मिला। वहीं 36 घंटे रेस्क्यू के बाद आज सुबह दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है। दोनों 15 फीट गहराई में चले गए थे।

    दोनों के शव बरामद SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, 14 अप्रैल की शाम नहर का पानी कम हुआ टीम ने प्रहलाद यादव का शव खोज निकाला। प्रहलाद का शव उतई से लेकर सेलूद के बीच करीब चार किलोमीटर आगे मिला। 24 घंटे पानी में रहने से उसका शव ऊपर आ गया था।

    मंगलवार सुबह से ही दूसरे शव की तलाश की जा रही थी। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।नया रायपुर मंत्रालय में पदस्थ थे दोनों

    बता दें कि प्रहलाद यादव धनौरा और नंद किशोर धुर्वे सुभाष नगर बोरसी का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ थे। वो लोग छुट्टी होने से घर आए थे और रविवार को माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। दोनों की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया है।

    15 फीट गहरा है नहर एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि तांदुल जलाशय से नहरे में पानी हर साल छोड़ा जाता है, जिससे भिलाई स्टील प्लांट के मरोदा डैम को भरने के साथ ही किसान और दूसरे लोगों को निस्तारी के लिए तालाब भरा जाता है।

    इस समय नहर में पानी छूटने से नहर का पानी 15 फीट गहरा और बहाव काफी तेज था। इसी के चलते जैसे ही दोनों युवक इसमें गिरे, तेज बहाव में आकर डूब गए। वहीं, रेस्क्यू के लिए SDRF ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर तांदुला नहर में डैम से पानी छोड़ना बंद कराया था।

    News Desk

    Related Posts

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    कहानी बदलाव की: सुशासन की सरकार में सेवा संकल्प से सेवा सेतु तक, बदल रही है प्रशासन की तस्वीर

    September 16, 2026

    2029 लोकसभा चुनाव में बढ़ेंगे मतदान केंद्र, 46% ज्यादा होंगे पोलिंग स्टेशन; RTI से खुलासा

    September 16, 2026

    कल की गिरावट पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार खुलते ही 500 अंक उछला

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.