Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025

    News DeskBy News DeskApril 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग हैं। आज आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। स्टूडेंट को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने आप को कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 6

    वृष राशि:
    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे। नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 1

    कर्क राशि:
    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे। आज ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे। आज जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। आज आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 2

    सिंह राशि:
    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीकों में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। आज मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।
    शुभ रंग- पिच
    शुभ अंक- 9

    कन्या राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, आपको विशेष सूचना मिल सकती हैं। करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। आज परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लगाव बढ़ेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 7

    तुला राशि:
    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में कुछ समय बीतेगा। आज आपको अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें। नौकरी या बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज परिवार के लोग साथ में समय बिताएंगे। लवमेट के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 9

    धनु राशि:
    आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। आज बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दे। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी।
    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 4

    मकर राशि:
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद्द से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम आज अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा।
    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5

    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को कम न होने दें। असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा करें। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपको उपहार देंगे।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 4

    मीन राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
    शुभ रंग- मैरुन
    शुभ अंक- 3

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.