Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर धान से लदा ट्रक पलटा
    छत्तीसगढ़

    पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर धान से लदा ट्रक पलटा

    News DeskBy News DeskApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेंड्रा बिलासपुर मुख्यमार्ग पर धान से लदा ट्रक पलटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

    पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कारीआम गांव के पास केंदा घाटी में ओवरलोड ट्रक के पलटने से रविवार को लंबा जाम लग गया. धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई. घटना के चलते हाईवे पर कई छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए. मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

    केंदा घाटी में आए दिन हो रहे हादसे अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं. वहीं, बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे हादसों की आशंका और भी बढ़ जाती है. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने यातायात को सुचारु करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पलटे ट्रक को हटाने और ट्रैफिक सामान्य करने का कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि कस्टम मिलिंग के कार्य में लगी ट्रक पलटी है.

    बताया जा रहा है कि केंदा घाट में धान ट्रक के अलावा दो और जगहों पर वाहन किसी कारण से फंस गए हैं, जिसकी वजह लंबा जाम लगा हुआ है. हालांकि छोटी गाड़ी तो किसी तरह से निकल जा रही है लेकिन बड़ी गाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    यातायात बहाल का प्रयास जारी
    बता दें कि इस मार्ग का उपयोग यात्री दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर से होते हुए उत्तर भारत की तरफ जाने के लिए करते हैं. यही नहीं अमरकंटक से जबलपुर की तरफ जाने के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं. ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द घाटी क्षेत्र में सड़क सुधार और ओवरलोडिंग पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है.

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026

    ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार….

    August 28, 2026

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी, ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान…..

    August 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी की बड़ी सौगात! 60 की उम्र के बाद फ्री बस यात्रा, पिंक ई-बसों से लेकर लोन तक का तोहफा…..

    August 28, 2026

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.