Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ
    छत्तीसगढ़

    न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ

    News DeskBy News DeskApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सक्ती

    कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा द्वारा अपने गृह ग्राम सोनादुला के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनादुला में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन भी शामिल हुए।

        इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिला शिक्षा अधिकारी के इस न्योता भोज पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस न्योता भोज कार्यक्रम से जुड़े एवं शासन के मंशानुरूप इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देवे। उन्होंने कहा कि न्योता भोज, विद्यालयों में उपलब्ध संशाधन के आधार पर आयोजित करावें। अनावश्यक विशेष प्रकार की साज सज्जा से बचे जिससे मितव्ययता से इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  वासु जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर सभी गतिविधियों में शामिल होवे एवं विद्या अध्ययन के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले तथा अच्छे से पढ़ाई कर अच्छे अच्छे पदों को सुशोभित करें ।

    जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आयोजित न्योता भोज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों व जनसामान्य से आग्रह करते हुए कहा कि आपके घरों में आयोजित उत्सव के अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह, सालगिरह या किसी अन्य खुशी के  अवसर पर  स्थानीय विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन करें। शासन का लक्ष्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मिलने वाले भोजन की पौष्टिकता में वृद्धि करना तथा रुचिकर बनाना है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा  रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन प्रताप सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा  एम एल प्रधान, सांख्यिकी अन्वेषक  राकेश अग्रवाल, विकासखंड मालखरौदा के सीएसी, शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिका तथा बड़ी संख्या में बच्चे  व उनके अभिभावक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026

    पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    August 25, 2026

    नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 25, 2026

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी…

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सपना टूटा, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराकर किया बाहर

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.