Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भूकंप आने से पहले खुद-ब-खुद रुक जाएगी बुलेट ट्रेन, इन तकनीकों से होगी लैस; कब होगी पटरी पर फर्राटा…
    देश

    भूकंप आने से पहले खुद-ब-खुद रुक जाएगी बुलेट ट्रेन, इन तकनीकों से होगी लैस; कब होगी पटरी पर फर्राटा…

    By January 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भूकंप आने से पहले खुद-ब-खुद रुक जाएगी बुलेट ट्रेन, इन तकनीकों से होगी लैस; कब होगी पटरी पर फर्राटा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में लोग बुलेट ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    देश में बुलेट ट्रेन चलाने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचएसआरसीएल) का कार्य प्रगति पर है।

    जापानी तकनीक से तैयार किए जा रहे बुलेट ट्रेन का सिस्टम अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा। बुलेट ट्रेन के ट्रैक और उसके आस-पास ऐसे डिवाइस लगाए जा रहे हैं, जिसकी मदद से भूकंप आने से पहले ही इसके शुरुआती तरंगों का पता लगाया जा सकता है।

    किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए खास व्यवस्था की गई है। ऐसे डिवाइस लगाए जा रहे हैं जिसकी मदद से भूकंप आने से पहले ट्रेन अपनेआप ही रुक जाएगी।  

    एनएचएसआरसीएल ने सोमवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 सिस्मोमीटर लगाए जाएंगे।

    कॉर्पोरेशन द्वारा विज्ञप्ति में एनएचएसआरसीएल ने कहा कि यात्रियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित प्रारंभिक भूकंप जांच प्रणाली स्थापित की जाएगी।

    कॉर्पोरेशन के मुताबिक, “28 भूकंपमापी में से 22 अलाइनमेंट के साथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें से आठ महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, विरार और बोइसर में होंगे, जबकि 14 गुजरात के वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, महेम्बादाद और अहमदाबाद में होंगे।”

    विज्ञप्ति में बताया गया कि 28 भूकंपमापी में से शेष छह, जिन्हें अंतर्देशीय भूकंपमापी कहा जाता है, महाराष्ट्र के खेड़, रत्नागिरी, लातूर और पंगरी जैसे भूकंप संभावित क्षेत्र के साथ-साथ गुजरात के अडेसर और पुराने भुज में स्थापित किए जाएंगे।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रैक की दिशा के साथ-साथ ट्रैक्शन सब-स्टेशनों और स्विचिंग पोस्टों में सिस्मोमीटर स्थापित किए जाएंगे और ये प्राथमिक तरंगों के माध्यम से भूकंप-प्रेरित झटकों का पता लगाएंगे और स्वचालित बिजली बंद करने में सक्षम होंगे। आने भूकंप के पूरी तहर आने से पहले इसका पता लगाया जा सकता है और ऐहतियात के तौर ट्रेन को रोका जा सकता है।

    एनएचएसआरसीएल की विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि बिजली बंद होने का पता चलने पर आपातकालीन ब्रेक सक्रिय हो जाएंगे और प्रभावित क्षेत्र में चलने वाली ट्रेनें रुक जाएंगी।

    विज्ञप्ति के अनुसार, हाई स्पीड कॉरिडोर वाले क्षेत्रों में जहां पिछले 100 वर्षों में 5.5 से अधिक तीव्रता के भूकंप आए हैं, वहां जापानी विशेषज्ञों द्वारा सर्वेक्षण किया गया था।

    ऐसा बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन की सेवा साल 2026 के अगस्त तक शुरू की जाएगी।

    Related Posts

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026

    US के पूर्व मंत्री ने कहा- भारत है QUAD की सबसे बड़ी ताकत, पीएम मोदी से जुड़ा अहम बयान

    April 24, 2026

    कोलकाता में अमित शाह का बड़ा दावा, पहले चरण में 110 सीटें जीतने का भरोसा

    April 24, 2026

    इस राज्य में मंत्रियों की पगार पर चली कैंची, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा बकाया पेंशन

    April 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.