Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफसरों की ली बैठक, तैयारियों पर संतोष जताया
    25 तक संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने दिए निर्देश

    बिलासपुर। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने आज मोहभठ्ठा का दौरा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा आने वाले हैं। श्री मोदी विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही यहां एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। युद्धस्तर पर मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री जी के प्रवास की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने लगभग एक घण्टे तक सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। अब तक की तैयारी की प्रगति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने 25 मार्च तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार इस अवसर पर उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी तैयारी में ध्यान रखा जाये। उन्होंने बदलते मौसम को ध्यान में रखते तैयारियां रखने के निर्देश दिए। तेज गरमी के साथ बरसात की स्थिति की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी किया जाये। सभास्थल के साथ-साथ पार्किंग भी पर्याप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। उनके यहां आने-जाने मंे हितग्राहियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने चाहिए। सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते दो-तीन घण्टे पहले हितगा्रहियों को पहुंचना होगा। लगभग 2 लाख लोगों के समागम की संभावना है। श्री दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया। पार्किंग स्थल पर भी जनसुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

    इसके पहले कलेक्टर अवनीश शरण ने मुख्यमंत्री के सचिव को अब तक की तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की सभास्थल 55 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री जी एवं उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार हो गए हैं। स्थल के एक किनारे पर दो और हेलीपेड बनाये जा रहे हैं। इसमें माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए है। सभास्थल के आस-आस 9 पार्किंग स्थल तैयार हो चुके हैं। सभी का समेकित रकबा लगभग 100 एकड़ से ज्यादा का है। रूट चार्ट के अनुसार अलग अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गये हैं। सभास्थल में पांच डोम खड़े किये जा रहे हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर मेें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सेक्टर में एक से डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उनके पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़े लगभग 7 कर्मचारी सहयोग करेंगे। चूंिक लोग 4-5 घण्टे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, इसलिए लगभग डेढ़ सौ पक्का टॉयलेट भी निर्मित किये जा रहे है। 25 मार्च के बाद सभास्थल की बा्रण्डिंग एवं फिनिशिंग का कार्य किया जायेगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: ‘TMC के खिलाफ गुस्सा, बंगाल में बदलाव तय’, CM धामी का दावा, कहा- पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी…..

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: ‘TMC के खिलाफ गुस्सा, बंगाल में बदलाव तय’, CM धामी का दावा, कहा- पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी…..

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.