Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
    देश

    कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…

    By January 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम में कांग्रेस का साथ छोड़ने वालीं पूर्व विधायक बिस्मिता गोगाई ने बगैर नाम लिए पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उनका कहना है कि पार्टी के नेता उनके ‘ब्लाउज पर कमल’ के बारे में बात करते थे।

    साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। कांग्रेस और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के 150 से ज्यादा नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

    गोगोई ने पत्रकारों को बताया है कि कैसे ब्लाउज से जुड़ी घटना ने उन्हें प्रभावित किया था। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इसके बारे में कांग्रेस नेता तक बात कर रहे थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि ब्लाउज पर कमल है या नहीं। मैंने कमल की डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था, जो सामान्य बात है।’

    इंडिया टुडे नॉर्थईस्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां सार्वजनिक रूप से ब्लाउज के बारे में बात करने तक में परेशानी हो रही है ।

    यह घटना भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी, जो खुमतई में प्रदेश स्तर पर निकाली गई थी। यात्रा के दौरान मैंने वो ड्रेस पहनी थी। उन्हें लगा कि यह संकेत है कि मैं भाजपा में जाने की योजना बना रही हूं। यहां तक कि शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर राजीव भवन में बात कर रहा था।’

    उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा था और रोना आ गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘यह महिलाओं के लिए अपमान की बात है।

    मुझे उस घटना से दुख पहुंचा था। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे रोना आ गया था। मेरा सम्मान उस दिन ही खत्म हो गया था।

    अगर पार्टी में महिला विरोधी बातें होती रहेंगी, तो लोग पार्टी में कैसे रुकेंगे? हर कदम पर मेरा मानसिक शोषण किया गया। वे मुझे काम में शामिल नहीं करना चाहते थे। मुझे कई बड़े चर्चाओं से दूर रखा गया।’

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्मिता ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस इतना नीचे गिर चुकी है कि वे मेरे ब्लाउज के बारे में बात करते हैं।

    वे कहते हैं कि मेरे ब्लाउज पर कमल है और इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

    मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन मुझे कहा गया है कि कांग्रेस के एक ऐसे नेता ने यह कहा है, जिसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।’

    एक और नेता ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप
    भाजपा में शामिल होने वालों में असम यूथ कांग्रेस असम की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता का नाम भी है। वह भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं।

    अप्रैल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

    Related Posts

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ा समझौता, ₹1.72 लाख करोड़ निवेश से UPI तक; 10 पॉइंट में जानें अहम बातें

    July 12, 2026

    18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटा हवाओं की चेतावनी

    July 12, 2026

    डीजल की जगह ₹20 प्रति लीटर वाला नया ईंधन? नितिन गडकरी ने बस-ट्रक के लिए बताया बड़ा प्लान

    July 11, 2026

    नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF, EPFO ने किया बड़ा ऐलान

    July 11, 2026

    IRCTC की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, टिकट बुकिंग में होंगे 4 बड़े बदलाव

    July 11, 2026

    होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी! मोदी सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ

    July 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेतन्याहू के बेटे ने बदला नाम, इजरायल में नई राजनीतिक बहस तेज हुई

    July 12, 2026

    तमिलनाडु में ऑपरेशन L तेज, AIADMK के 10 विधायक जल्द TVK में शामिल होंगे।

    July 12, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ट्रंप की 1000 मिसाइलों वाली धमकी से मचा हड़कंप

    July 12, 2026

    अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी रोमांचक भिड़ंत।

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.