Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»आज का राशिफल 20 मार्च 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 20 मार्च 2025

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 20 मार्च 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज अपनी वाणी पर काबू रखेंगे। आज मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। दांपत्य जीवन आज शानदार रहने वाला है जीवनसाथी आपके बातों को मानेंगे।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 3

    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी रुके हुए काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। आज आपके घर में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी मौज मस्ती में पढ़कर अपनी पढ़ाई से किसी तरह का समझौता न करें। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे। उचित समय पर काम ना करने से आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ बीतेगा। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी इससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान न दें। आज साझेदारी के बिजनेस में लाभ होने के योग बने हुए है।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 4

    कर्क राशि:
    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता आएगी। आज परिवारजनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। अगर आपकी किसी के साथ अनबन चल रहा है तो सामंजस्य से सुलझाएं, तो आपसी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा ले। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 8

    राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज थोड़ी सी सावधानी रखने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। आज आप ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है।
    शुभ रंग- पिंक
    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उसमें सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। कला जगत से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े प्लेटफोर्म पर काम करने का मौका मिलेगा।
    शुभ रंग- ओरंज
    शुभ अंक- 9

    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में सफलता मिलने से आपका उत्साह और बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी और आवेश की वजह से आपकी व्यक्तिगत कार्यों में समस्याएं आ सकती हैं। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। जीवनसाथी आज आपकी इच्छा पूरी करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 7

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को सुलझाएगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाए तथा अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा आर्डर मिलने के योग बने हुए हैं।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 5

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। आज आपका मन कुछ उलझन महसूस करेंगा। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज अपने फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगायेंगे। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। आज घर की किसी कन्या को सफलता मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा, समाज में आपका नाम होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- मजेंटा
    शुभ अंक- 9

    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में बदलाव लाने की योजना बनायेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में आप खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज घर की देखरेख और परिवार के लोगों के साथ उचित समय व्यतीत होगा। आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय न गवां कर सही दिशा में अपनी उर्जा लगायें। अध्ययनरत लोगों को आपकी एकाग्रता बनाये रखने की जरूरत है। आज नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी मजाक में समय बीतेगा।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 6

    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं, इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। आज निर्णय लेने में समय न लगाएं, बेहतर होगा परिवार वालों की सलाह ले लें। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा।
    शुभ रंग- मरून
    शुभ अंक- 2

    News Desk

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.