Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिये कृत-संकल्पित हैं हम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिये कृत-संकल्पित हैं हम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिये कृत-संकल्पित हैं हम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमृत 2.0 के अंतर्गत 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन किया
    मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर उज्जैन में नागरिकों के साथ खेली फूलों की होली

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर उज्जैन में कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार देर रात अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन किया। इससे 3 लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम उज्जैन के गौरव में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत है। हम भाग्यशाली हैं जो उज्जैन जैसा स्वर्ग हमें मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए हम कृत-संकल्पित हैं। इसके अंतर्गत 2329 करोड़ के कार्य किये जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के 2533 करोड़ रुपए के तीन, ऊर्जा विभाग के 329 करोड रुपए के 6 कार्य किये जा रहे हैं। 9650 करोड़ रुपए के टू लेन तथा फोर लेन सड़क निर्माण किये जा रहे हैं। पर्यटन के 382 करोड़ रुपए, संस्कृति विभाग के 259 करोड़ रुपए के काम किये जा रहे हैं। मेडिसिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के समस्त कार्य जून 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ का व्यापक एवं भव्य आयोजन हम सब की जिम्मेदारी है

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा वृहद स्तर की फैक्ट्री डाली जाएगी, जो आलू के चिप्स बनाएगी। उज्जैन को शीघ्र ही “जू” की सौगात मिलने वाली है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश और दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में गौ-दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जो भी नागरिक घर में भी गौ-पालन करेंगे उनको शासन द्वारा बोनस दिया जाएगा। असहाय निराश्रित गौ-माता का पालन शासन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं निर्मित की जा रही है। प्रदेश में गौ-शालाओं को प्रति गौ-माता 20 के स्थान पर अब 40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश की केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और ताप्ती नदी परियोजनाओं से आने वाले समय में 100 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन सिटी पर भी कार्य किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती, श्री रामलाल यादव, श्री संजय अग्रवाल उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता तथा बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन एवं नागरिक आदि उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 2, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

    August 2, 2026

    अवैध प्रवासियों से परेशान स्पेन ने मोरक्को सीमा पर 500 मीटर बैरियर बनाया

    August 2, 2026

    पंजाब कांग्रेस की बैठक में चन्नी समर्थकों के नारे, मंच से नाराजगी

    August 2, 2026

    जम्मू-कश्मीर में 9800 करोड़ की दो सुरंग परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.