Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड, 14 जगहों पर छापेमारी
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड, 14 जगहों पर छापेमारी

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड, 14 जगहों पर छापेमारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के आवास पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी कर रहा है।

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब घोटाले से संबंधित 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस तलाशी का संबंध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा हुआ है, जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल का आवास भी शामिल है, साथ ही चैतन्य बघेल के करीबी सहयोगियों जैसे- लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल के स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है।

    प्रवर्तन निदेशालय ने पाया कि चैतन्य बघेल शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की राशि के प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं। जानकारी के अनुसार, इस घोटाले से कुल लगभग 2161 करोड़ रुपये की राशि की हेराफेरी की गई है, जो विभिन्न योजनाओं के जरिए अवैध तरीके से निकाली गई।

    ईडी की रेड के बाद भूपेश बघेल के कार्यालय ने कहा, झूठे मामले को सात साल बाद कोर्ट में खारिज किए जाने के बाद, आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवेश किया। भूपेश बघेल के कार्यालय का कहना है कि अगर पंजाब में कांग्रेस को इस साजिश के जरिए रोकने की कोशिश की जा रही है, तो यह एक गलतफहमी है।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की जांच में चैतन्य बघले का नाम भी सामने आया था। इससे पहले मई 2024 में ईडी ने कई बड़ी कार्रवाई की थी और शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 18 चल संपत्तियां और 161 अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की थीं। इन संपत्तियों की कुल कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी।

    वहीं शराब सिंडिकेट ने कथित तौर पर अपराध की आय के रूप में 2,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। इसी मामले में राज्य सरकार के अधिकारियों और व्यापारियों समेत कई व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले को लेकर ED, ACB ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही है।

    ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए शराब घोटाले को अंजाम दिया गया।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.