Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»मर जाना कबूल, उनके साथ जाना नहीं, जब BJP पर भड़के थे नीतीश; पुराना VIDEO वायरल…
    देश

    मर जाना कबूल, उनके साथ जाना नहीं, जब BJP पर भड़के थे नीतीश; पुराना VIDEO वायरल…

    By January 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मर जाना कबूल, उनके साथ जाना नहीं, जब BJP पर भड़के थे नीतीश; पुराना VIDEO वायरल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार की सियासत में अब यह बात लगभग तय हो गई है कि नीतीश कुमार रविवार को एक बार फिर भाजपा के सोपर्ट से मुख्यमंत्री बनेंगे।

    ऐसा बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ देंगे और एनडीए का दामन थाम लेंगे।

    इसी क्रम में नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि वह एनडीए में फिर जाने से पहले मरना पसंद करेंगे।

    इस वीडियो को कई नेताओं ने शेयर कर नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। 

    समाजवादी नेता राजीव राय ने नीतीश कुमार का पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा, “माननीय नीतीश कुमार जी हम सब चाहते हैं कि आपकी लम्बी उम्र हो, आप देश के बड़े नेता हैं।

    आपसे हम सबको उम्मीद है कि भाजपा के खिलाफ आपने प्रतिज्ञा किया था, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। INDIA गठबंधन के जनक हैं आप, अगर फिर पलटी मारेंगे तो जनता क्या सोचेगी?” शेयर किए जा रहे वीडियो की बात करें तो नीतीश ने 2023 में कहा था, ”उनके (भाजपा) साथ जाने के बजाय मरना पसंद करूंगा। ये सभी बातें फर्जी हैं… उन्होंने मुझे अपने पक्ष में लाने के लिए बिना किसी कारण के तेजस्वी और उनके पिता के खिलाफ मामले दर्ज किए।” 

    माननीय @NitishKumar जी हम सब चाहते हैं कि आपकी लम्बी उम्र हो,आप देश के बड़े नेता है,

    आप से हम सबको उम्मीद है कि भाजपा के खिलाफ आपने प्रतिज्ञा किया था उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे,

    INDIA गठबंधन के जनक है आप , अगर फिर पलटी मारेंगे तो जनता क्या सोचेगी ?😞@Jduonline pic.twitter.com/j76gz4qraZ

    — Rajeev Rai (@RajeevRai) January 27, 2024

    कब-कब पाला बदल चुके हैं नीतीश कुमार
    उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ दिया और राजद के साथ  महागठबंधन का हिस्सा हो गए।

    2020 के चुनाव में वह बीजेपी के साथ थे। नीतीश कुमार को पाला बदलने के लिए जाना जाता है, जिसकी शुरुआत कई साल पहले हुई थी।

    1994 में उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी बनाने के लिए तत्कालीन जनता दल से नाता तोड़ लिया था। 1996 में उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया और अटल बिहारी वाजपेई की कैबिनेट में मंत्री बने।

    2003 में नीतीश कुमार ने अपनी समता पार्टी का जनता दल में विलय करने का फैसला किया और पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) बन गई।

    2013 में, नरेंद्र मोदी के 2014 के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के विरोध में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया।

    2015 के चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसे उन्होंने 2017 में तोड़कर एनडीए में वापस आ गए।

    बिहार में भी आमने सामने नीतीश-तेजस्वी?
    समाचार एजेंसी पीटीआई ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया कि नीतीश कुमार रविवार सुबह तक अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

    हालिया घटनाक्रम पर सस्पेंस बना हुआ है कि बिहार में आने वाले दिनों में क्या-क्या होने वाला है। बिहार में नीतीश के तेवर के आगे आरजेडी निढाल नजर आ रही है। 

    तेजस्वी यादव ने भी कह दिया है कि वह जनता की शरण में जाएंगे। इसके मतलब वह विपक्ष में बैठने को तैयार हैं और यह बताने की कोशिश करेंगे को आरजेडी ने नीतीश को नहीं बल्कि नीतीश ने ही धोखा दिया है।

    आरजेडी का कहना है कि उसने अपना गठबंधन धर्म निभाया है। 

    Related Posts

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत; कई गंभीर

    September 6, 2026

    यूरोप में ‘मेड इन इंडिया’ डीजल का जलवा, रूस-अमेरिका की घटती सप्लाई के बीच भारत बना बड़ा सप्लायर

    September 6, 2026

    कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक

    September 6, 2026

    Old Monk पर बड़ा अपडेट, अब ‘रम’ बताकर नहीं बेच पाएंगे; लेबल में भी होगा बदलाव

    September 6, 2026

    गुजरात में फैजल की बेरहमी से पिटाई, जीप से बांधकर पुलिस ने क्यों बरसाईं लाठियां?

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.