Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायपुर : सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण…
    देश

    रायपुर : सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण…

    By January 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा जिले में जगह-जगह गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित 

    सुकमा जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

    जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने ध्वजारोहण किया।

    मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं सलामी ली गई। उन्होंने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कबूतर और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

    इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में टेकाम ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम (सामूहिक नृत्य) की प्रस्तुति में प्रथम स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को, द्वितीय स्थान बालक आश्रम, झापरा और तृतीय स्थान कन्या शासकीय बालिका विद्यालय छिंदगढ़ को मिला।

    झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग,द्वितीय स्थान पशु चिकित्सा विभाग और तृतीय स्थान पर आदिवासी विभाग को घोषित किया गया। परेड प्रदर्शन सीनियर विंग में प्रथम स्थान बस्तर फाइटर, द्वितीय स्थान छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल तथा तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्राप्त हुआ।

    इसी तरह परेड जूनियर वर्ग में प्रथम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय आईएमएसटी स्कूल सुकमा और तीसरा स्थान सेजस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा का रहा। 

         गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी, अध्यक्ष नगर पालिका जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती आयशा हुसैन, धनीराम बारसे, मनोज देव, सोयम मुक्का, हूँगाराम मरकाम, रामा सोड़ी, अरुण सिंह भदौरिया अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे  उपस्थित थे।

    Related Posts

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    August 27, 2026

    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?

    August 27, 2026

    मुंबई से गोवा जा रही विदेशी महिला ने दिखाया भारतीय ट्रेन का 1AC केबिन, बर्थ से टॉयलेट तक किया रिव्यू

    August 27, 2026

    जेन अल्फा और जेन-जी तक पहुंचेगा चुनाव आयोग, 2029 से पहले स्कूल-कॉलेजों में जोड़ेगा युवाओं को

    August 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में जलप्रलय का कहर! 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.