Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…
    देश

    पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…

    By January 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस साल दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान हो गया है।

    इस लिस्ट में तमाम ऐसे नाम है, जो अनसंग हीरोज हैं।

    इसमें पार्बती बरुआ, जगेश्वर यादव, चामी मुर्मू, गुरविंदर सिंह, सत्यनारायण बेलेरी, दुक्खू मांझी, के चेलम्मल, संगठनकीमा, हेमचंद मांझी, यानुंग जामोह लेगो, सोमाना, सर्बेश्वर बासुमातारी, प्रेमा धनराज, उदय विश्वनाथ देशपांडे, यज्दी मानेकशा इटालिया, शांति देवी पासवान और शिवम पासवान, रतन कहार, अशोक कुमार बिश्वास, बालाकृष्णम सदानम पुथिया जैसे तमाम नाम शामिल हैं। यह वो लोग हैं, जिन्होंने जमीन पर रहते हुए अपने काम से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

    पार्बती बरुआ, भारत की पहली महिला महावत
    लिस्ट में सबसा पहला नाम पार्बती बरुआ का है, जिन्हें हाथी की परी कहा जाता है। 67 वर्षीय पार्बती असम की रहने वाली हैं और जानवरों की बेहतरी के लिए काम करती हैं।

    वह भारत की पहली महिला हैं जो हाथी के महावत का काम करती हैं। उन्होंने पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में काम करके अपने लिए जगह बनाई है।

    अपनी खास तकनीक से उन्होंने हाथियों के बीच संघर्ष पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाई है। इस तरह से उन्होंने तीन राज्यों की मदद की है।

    पार्बती ने यह गुण अपने पिता से सीख था और महज 14 साल की उम्र से ही महावत का काम करने लगी थीं। एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने अपने लिए एक साधारण जीवन चुना।

    जगेश्वर और चामी भी
    इस लिस्ट में जगेश्वर यादव का नाम भी है, जिन्हें बिरहोर के भाई कहा जाता है। वह जशपुर के रहने वाले हैं और आदिवासी कल्याण के लिए काम करते हैं।

    तमाम आर्थिक विषमताओं से जूझते हुए वह इस काम में लगे रहे। इसी तरह झारखंड की 52 साल की चामी मुर्मू भी हैं। उन्हें सेराकेला की सहयोगी कहा जाता है। चामी एक ट्राइबल वॉरियर हैं, जिन्होंने 30 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं और अपने संगठन के जरिए 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है।

    सत्यनारायण बेलेरी और दुक्खू माझी
    इस लिस्ट में अगला नाम हरियाणा के 53 साल के गुरविंदर सिंह का है, जो दिव्यांगों के लिए काम करते हैं। केरल के सत्यनारायण बेलेरी भी पद्म सम्मान वालों में से एक हैं।

    वह चावलों की विभिन्न किस्मों पर काम करते हैं। उन्होंने चावल की 650 से ज्यादा प्रजातियों के संरक्षण पर काम कर चुके हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल के दुक्खु माझी को पद्मश्री सम्मान मिला है।

    दुक्खु माझी को गाझ दादा के नाम से जाना जाता है। वह पुरुलिया के सिंदरी गांव के ट्राइबल एन्वायर्नमेंटलिस्ट हैं। दुक्खु ने 5000 से ज्यादा बरगद और आम के तमाम पेड़ बंजर जमीन पर लगाए हैं। 

    Related Posts

    PM आवास का सुनहरा मौका! सरकार ने शुरू किया नया सर्वे, जल्द जारी होगी लाभार्थियों की नई सूची

    June 9, 2026

    PoK में मुनीर की कार्रवाई पर भारत का तीखा प्रहार, बोला- पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए

    June 9, 2026

    ओमान से गुजरात तक बिछेगी गैस पाइपलाइन, होर्मुज पर निर्भरता घटाने की भारत की बड़ी तैयारी

    June 9, 2026

    जोजिला सुरंग में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, फाइनल ब्रेकथ्रू पूरा; लद्दाख-श्रीनगर कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

    June 9, 2026

    महाराष्ट्र में मानसून का तांडव, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार को भी मिलेगी राहत

    June 9, 2026

    उज्ज्वला योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, 10 करोड़ परिवारों पर पड़ेगा असर; LPG को लेकर सरकार का नया फैसला

    June 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PM आवास का सुनहरा मौका! सरकार ने शुरू किया नया सर्वे, जल्द जारी होगी लाभार्थियों की नई सूची

    June 9, 2026

    PoK में मुनीर की कार्रवाई पर भारत का तीखा प्रहार, बोला- पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए

    June 9, 2026

    इंडिया ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत

    June 9, 2026

    ओमान से गुजरात तक बिछेगी गैस पाइपलाइन, होर्मुज पर निर्भरता घटाने की भारत की बड़ी तैयारी

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.