Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिम्स में 2024 में पहुंचे दुर्घटना के 1156 मामले, 343 ने गंवाई जान
    छत्तीसगढ़

    सिम्स में 2024 में पहुंचे दुर्घटना के 1156 मामले, 343 ने गंवाई जान

    News DeskBy News DeskFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिम्स में 2024 में पहुंचे दुर्घटना के 1156 मामले, 343 ने गंवाई जान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में साल 2024 में सड़क दुर्घटना के 1156 मामलें पहुंचे हैं। इनमें से 343 की मौत हो गई है। वहीं, साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं से 226 मौतें हुई हैं। साफ है कि सड़क दुर्घटना के मामले बढ़े हैं और इससे होने वाले मौत के आकड़ों में भी इजाफा हुआ है।

    साल 2023 के मुकाबले 2024 में 117 मौतें ज्यादा हुई हैं। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनने को लेकर अब तक जागरूक नहीं हुए हैं। इसी वजह से ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही वाहन का चलाते हैं।

    लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
    सड़क हादसे होने का एक कारण जिले की सड़कों चकाचक होना भी है। इन सड़कों पर दो पहिया के साथ चार पहिया वाहनों की रफ्तार तेज रहती है परिणाम स्वरूप दुर्घटना के मामले बढ़े हैं। इसी तरह शराब सेवन कर लापरवाही पूर्वक कार और दो-पहिया वाहन चलाना भी सड़क दुर्घटना की एक बड़ी वजह है।

    … तो कम हो सकते हैं सड़क हादसे
    सिम्स के चिकित्सकों का कहना है कि जब भी सड़क दुर्घटना के मामले आते हैं, चिकित्सक इलाज करने के साथ ही होश में रहने की दशा में मरीज से दुर्घटना से संबंधित जानकारी लेते हैं। आहतों को पहुंचाने वाले स्वजन से भी दुर्घटना की जानकारी ली जाती है। इससे ही दुर्घटना के संबंध में जानकारी मिलती है।

    इसी आधार पर चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में वाहन चलाते समय की गई लापरवाही ही जानलेवा साबित हो रहा है। यदि वाहन चलाते समय लापरवाही के प्रति लोग जागरूक रहें, तो सड़क दुर्घटना के मामलों को कम किया जा सकता है।

    अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जागरूक होने की अवश्यकता है। साथ ही वाहन चलाने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी है, तभी सड़क दुर्घटनाओं के मामलों को रोका जा सकता है।

    ये हैं सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण
        बिना हेलमेट पहने दो-पहिया वाहन चलाना।
        तेज रफ्तार से दो व चार-पहिया वाहन चलाना।
        शराब सेवन कर दो व चार-पहिया वाहन चलाना।
        हाईवे और व्यस्तम सड़क में बाइक स्टंट करना।
        तीन सवारी दो-पहिया वाहन चलाना।
        कार चलाते समय अचानक झपकी आ जाना।

    हेलमेट जागरूकता का भी नहीं हो रहा असर
    यातायात पुलिस बीच-बीच में दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है। साथ ही बिना हेलमेट वालों पर चालानी कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके बाद भी लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाना पसंद नहीं करते है, परिणाम स्वरूप सड़क दुर्घटना के समय सिर पर गंभीर चोटें आती हैं।

    20 से 50 साल आयु वर्ग वाले होते हैं ज्यादा शिकार
    साल 2024 में सड़क दुर्घटना से हुई 343 मौतों में आहतों की आयु पर ध्यान देने पर यह बात सामने आई है कि सबसे ज्यादा 20 से 50 साल आयु वर्ग वाले सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं। इस आयु वर्ग वाले ही तेज, लापरवाही पूर्वक और ज्यादातर मामलों में शराब सेवन कर वाहन चलाते हैं और ये ही इस लापरवाही की वजह से सड़क दुर्घटना की चपेट में आते हैं। 343 मौतों में 250 मौत 20 से 50 साल आयु वर्ग वालों की हुई है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज….

    May 3, 2026

    Uttarakhand: रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा

    May 2, 2026

    Uttarkashi: सीएम धामी का यमुना घाटी दौरा, बारिश-ओलावृष्टि के बीच नगाणगांव पहुंचे

    May 2, 2026

    Uttarakhand: कांग्रेस को झटका, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

    May 2, 2026

    Uttarakhand News: भागवत कथा में शामिल हुए सीएम धामी: बोले—श्रवण से होती है बुद्धि की शुद्धि, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना….

    May 2, 2026

    Uttarakhand News: भागवत कथा में शामिल हुए सीएम धामी: बोले—श्रवण से होती है बुद्धि की शुद्धि, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना….

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजस्थान रॉयल्स की बिक्री पर ब्रेक! अरबपति परिवार जुड़ा, फिर भी फंडिंग अटकी

    May 3, 2026

    बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा: 5-10 सीटों का हेरफेर बदलेगा राजनीति का खेल

    May 3, 2026

    BCCI ने IPL अनुशासन को लेकर सख्त संकेत, टीमों पर कार्रवाई की तैयारी

    May 3, 2026

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.