Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»जब बन रही थी रामलला की मूर्ति, तब रोज उसे देखने आते थे ‘हनुमान जी’! योगीराज ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा…
    देश

    जब बन रही थी रामलला की मूर्ति, तब रोज उसे देखने आते थे ‘हनुमान जी’! योगीराज ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा…

    By January 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब बन रही थी रामलला की मूर्ति, तब रोज उसे देखने आते थे ‘हनुमान जी’! योगीराज ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है।

    मंदिर भी रामभक्तों के लिए खुल चुका है। सोमवार को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खुद पीएम मोदी भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना की।

    राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की जो मूर्ति लगी है, वह योगीराज ने बनाई है।

    नई मूर्ति के सामने ही पुरानी रामलला की भी मूर्ति स्थापित की गई है, जिससे रामभक्त एक साथ दोनों के दर्शन कर सकें। नई रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज कर्नाटक के रहने वाले हैं और वे पांचवीं पीढ़ी के मूर्तिकार हैं।

    उन्होंने बताया कि जब वह रामलला की मूर्ति बनाते थे, तब रोजाना एक बंदर वहां आ जाता था। इस पर जब अरुण योगीराज से कहा गय कि शायद हनुमान जी मूर्ति को देखने आते होंगे, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

    ‘आजतक’ से बात करते हुए अरुण योगीराज ने बताया कि उन्हें मूर्ति बनाने में सात महीने का समय लगा। उन्होंने खुद को काफी भाग्यशाली बताते हुए कहा कि भगवान ने कहा था कि आओ और मेरा काम करो। 

    राम मंदिर ट्रस्ट ने योगीराज को रामलला की मूर्ति बनाने के लिए चार चीजें कही थीं। मुस्कुराता हुआ चेहरा, पांच साल के बच्चे जैसा स्वरूप, युवराज जैसा चेहरा और दिव्य दृष्टि।

    अरुण योगीराज का कहना है कि जब वे रामलला की मूर्ति बनाते थे, तब उस समय रोजाना शाम पांच बजे के करीब एक बंदर आ जाता था।

    वहीं, जब ठंड बढ़ने लगी तो उन्होंने उस जगह को पर्दे से ढक दिया, लेकिन इसके बाद भी बंदर ने वहां आना नहीं छोड़ा। इसके बाद वह बाहर आता और अंदर आने के लिए खटखटाने लगता।

    इस पर जब योगीराज से कहा गया कि शायद हनुमानजी दर्शन करते होंगे कि कैसे प्रभु राम जी आकार ले रहे हैं, तो अरुण योगीराज ने हां में जवाब दिया।

    अरुण ने इस बंदर के बारे में जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को भी दी थी।

    अरुण ने कहा कि मैं अलग तरीके से किसी भी मूर्ति की दस आंखें बना सकता हूं। जब मैंने आंख बनाई तो अपने दोस्तों से पूछा कि कैसी बनी है, जिसपर उन्होंने तारीफ की।

    ‘हनुमानजी रामलला के दर्शन करने आए हों’
    वहीं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने एक पोस्ट के जरिए से जानकारी दी थी कि एक बंदर गर्भगृह में प्रवेश करके रामलला की मूर्ति तक पहुंच गया।

    इस पर वहां तैनात सभी सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है, जैसे मानो स्वयं हनुमानजी रामलला के दर्शन करने आए हों। ट्रस्ट ने एक्स पर पोस्ट किया था, ”सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया। द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों।”

    Related Posts

    भारत-चीन सीमा पर कब्जे का दावा, बॉर्डर से सटे आदिवासियों ने उठाए गंभीर सवाल

    June 29, 2026

    बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट तक पहुंचा चीन, सेशेल्स के जरिए हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक घेराबंदी

    June 29, 2026

    विधानसभा में CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- गुंडाराज खत्म होगा, नफरत फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे

    June 29, 2026

    पुणे केतन मर्डर केस: खाई के पास क्यों बैठी थी सिया? पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

    June 29, 2026

    Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, ट्रैफिक ठप, अंधेरी सबवे बंद और कई इलाकों में जलभराव

    June 29, 2026

    होर्मुज संकट में भी भारत की रणनीति सफल, ईंधन संकट टला: सरकार का दावा

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: धामी सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की जलग्रहण विकास योजनाओं को केंद्र का समर्थन, प्रदर्शन के आधार पर होगा अगला आवंटन….

    June 29, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की जलग्रहण विकास योजनाओं को केंद्र का समर्थन, प्रदर्शन के आधार पर होगा अगला आवंटन….

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.