Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»ना सीटों पर बात, ना साझा रैली; राहुल की यात्रा से भी INDIA की दूरी, कैसे आई गठबंधन में गांठ…
    देश

    ना सीटों पर बात, ना साझा रैली; राहुल की यात्रा से भी INDIA की दूरी, कैसे आई गठबंधन में गांठ…

    By January 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ना सीटों पर बात, ना साझा रैली; राहुल की यात्रा से भी INDIA की दूरी, कैसे आई गठबंधन में गांठ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने INDIA अलायंस से अलग होकर ही लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है।

    उनके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी भी सभी 13 सीटों पर कैंडिडेट उतारने की बात कर रही है। इसके अलावा ममता दीदी के तेवर दिखाने पर आदित्य ठाकरे का कहना है कि वह शेरनी हैं।

    उनके इस बयान के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इस तरह INDIA अलायंस चुनाव के आगाज से पहले ही अलग-अलग सुर दिखाते हुए बंटता नजर आ रहा है।

    सीट शेयरिंग के अलावा साझा रैलियों का जो प्लान था, वह भी खटाई में ही पड़ गया है। इसकी बानगी बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की जन्मशती पर भी देखने को मिली।

    पटना में जेडीयू का कर्पूरी जयंती पर आयोजन था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा आरजेडी की भी अलग ही रैली थी, जिसमें लालू और तेजस्वी मौजूद थे।

    ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं कि जब कर्पूरी जैसे समाजवादी नेता की जयंती पर भी विपक्ष के नेता एकजुट नहीं हैं तो फिर साझा रैलियों के कार्यक्रम का क्या होगा।

    खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज से बुलंदशहर में रैली के साथ ही चुनाव अभियान का औपचारिक आगाज कर रहे हैं। इससे पहले वह साउथ इंडिया, महाराष्ट्र और गुजरात के दौरे कर ही चुके हैं।

    विपक्ष के संयोजन में कमी इस हद तक है कि साझा रैलियों के प्लान पर अब कोई बात ही नहीं हो रही है, जबकि अक्टूबर में ही ऐसे एक आयोजन का प्लान था।

    विपक्ष की भोपाल में मध्य प्रदेश चुनाव से पहले ही एक संयुक्त रैली की जानी थी, जिस पर कमलनाथ ने ब्रेक लगा दिया था। अब इस बारे में कोई चर्चा तक नहीं हो रही है और सीट शेयरिंग के नाम पर कुनबा बिखरने लगा है, वह संकट अलग है।

    ममता बनर्जी ने तो अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए सीट शेयरिंग की समस्या बताई तो समन्वय की कमी का भी जिक्र किया।

    उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी की यात्रा बंगाल पहुंचने वाली है, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई है।

    बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बंगाल पहुंच जाएगी और अगले कुछ दिनों में उसकी बिहार में एंट्री होगी।

    फिर भी अब तक बंगाल में टीएमसी और बिहार में आरजेडी एवं जेडीयू को साथ नहीं लिया गया है। यह स्थिति विपक्ष में बिखराव को दर्शा रही है।

    खासतौर पर सीट शेयरिंग को लेकर महाराष्ट्र से पंजाब तक टकराव बना हुआ है। वहीं बिहार में आरजेडी और जेडीयू और यूपी में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को भाव देने के मूड में नहीं है।

    ऐसे में विपक्ष की यही स्थिति है कि कौन दिशा में लेकर चला रे बटोहिया। चुनावी अभियान शुरू होने को है और उसकी एकता किस हद तक है, यह देखने के लिए आने वाले दिन बेहद अहम होंगे।

    Related Posts

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026

    कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 2 किश्तों का बकाया DA, लीव एनकैशमेंट और 15% पेंशन बढ़ोतरी का ऐलान

    September 7, 2026

    उत्तराखंड में निकाह के नियम होंगे सख्त, पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं; रजिस्टर्ड मौलवी ही कराएंगे निकाह

    September 7, 2026

    Bank Holidays 2026: 7 से 13 सितंबर तक 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

    September 7, 2026

    PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शेयर बाजार की खराब शुरुआत, खुलते ही 250 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी लाल

    September 7, 2026

    गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड, जानें पैसे वापस पाने का तरीका

    September 7, 2026

    चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज की उम्मीद, बीमारी की पहचान के आधार पर तय होगा उपचार

    September 7, 2026

    दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 15 स्पेशल ट्रेनें; टिकट बुकिंग शुरू

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.