Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs ENG: शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कंकशन सब्सटीट्यूट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब
    खेल

    IND vs ENG: शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कंकशन सब्सटीट्यूट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs ENG: शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कंकशन सब्सटीट्यूट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले के दौरान शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को कंकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर शामिल किए जाने से क्रिकेट जगत में गहमागहमी का माहौल बन गया है। यह कदम तब उठाया गया जब शिवम पारी के बीच में हल्के सिरदर्द के लक्षण दिखाने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। कई क्रिकेट विशेषज्ञों और खिलाड़ियों ने इस विवाद पर अपनी राय दी है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस पर अपनी निराशा जाहिर की और इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। इस बारे में भारत के गेंदबाज मोर्ने मोर्कल से भी पूछा गया, जिनका कहना था कि टीम केवल नाम को मैच रेफरी के पास भेज सकती है और अंतिम निर्णय उन्हीं का होता है।

    राणा ने गेंदबाजी में किया कमाल
    पुणे में खेले गए चौथे T20 मैच में यह घटना घटी, जब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने हर्षित राणा को कंकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर शिवम दुबे की जगह मैदान में भेजने की अनुमति दी। हर्षित राणा, जो नियमित रूप से 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी करते हैं, उनको इस अवसर पर मौके पर बुलाया गया। दिलचस्प यह है कि दुबे ने उनकी पिछली 23 T20 पारियों में, जब भी उन्होंने गेंदबाजी की, उन्होंने केवल दो बार ही अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया था। जिससे यह साफ था कि वह गेंदबाजी में ज्यादा योगदान नहीं दे पाए थे।

    क्या बोले टीम के गेंदबाजी कोच मोर्केल
    मैच के बाद, मोर्केल ने बताया कि यह निर्णय केवल मैच रेफरी का था और टीम की भूमिका केवल नाम भेजने तक सीमित थी। उन्होंने कहा कि हम केवल नाम आगे बढ़ाते हैं, निर्णय लेना मैच रेफरी का काम होता है। हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया और अपने चार ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इनमें इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन के विकेट शामिल थे।  हालांकि भारत ने रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया था, लेकिन अंततः हर्षित राणा को मौका दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मैच रेफरी ने इसे मंजूरी दी और उन्हें मैदान पर भेजा गया। यह मामला क्रिकेट की नई नीतियों और नियमों पर भी सवाल उठाता है, खासकर कंकशन सब्सटीट्यूट के लागू होने के बाद।

    News Desk

    Related Posts

    गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर

    August 19, 2026

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    August 17, 2026

    बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक

    August 17, 2026

    Community Shield: आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदा, खिताब के साथ नए सीजन का आगाज

    August 17, 2026

    Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.