Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस 18 रन दूर
    खेल

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस 18 रन दूर

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस 18 रन दूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jos Buttler: इंग्लैंड की टीम के लिए भारत दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांच मैचों की T20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया ने जीतते हुए 2-0 की बढ़त ले ली है। तीसरा मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की नजरें सीरीज में अपने आप को बचाए रखने पर तो होंगी ही, साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर भी होंगी। बटलर वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का सामना अच्छे से किया है। इंग्लैंड का कोई और बल्लेबाज उनके बराबर रन नहीं बना सका है। ऐसे में बटलर से उम्मीद होगी कि वह राजकोट में एक बड़ी पारी खेल टीम को सीरीज में वापस लेकर आएं।

    सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का मौका
    बटलर की नजरें इस मैच में एक बड़े रिकॉर्ड पर भी होंगी। बटलर के पास मौका है कि वह भारतीय जमीन पर सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लें। वह इससे सिर्फ 18 रन दूर हैं। अभी इस मामले में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं। नबी ने 25 T20 इंटरनेशनल मैचों में 556 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 25.27 का और स्ट्राइक रेट 164.49 का रहा है। बटलर ने अभी तक भारत में 19 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 539 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44.91 का और स्ट्राइक रेट 153.56 का रहा है। उन्होंने चार अर्धशतक जमाए हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 T20 इंटरनेशनल मैचों में 458 रन बनाए हैं।

    सीरीज बचाने का मौका
    पांच मैचों की T20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम अभी पीछे है। अगर राजकोट में उसे जीत नहीं मिलती है तो वह सीरीज से हाथ धो बैठेगी। इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए अब सभी T20 मैच जीतने होंगे। इसकी शुरुआत उसे राजकोट से ही करनी होगी। अगर यहां जीत नहीं मिलती है तो फिर इंग्लैंड सीरीज में वापसी नहीं कर पाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को हराकर EPL में हासिल किया शीर्ष स्थान

    April 24, 2026

    सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, फैंस का उमड़ा सैलाब

    April 24, 2026

    RCB vs GT मैच आज, चिन्नास्वामी में रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद

    April 24, 2026

    संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत

    April 24, 2026

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - admin@cgnews.co
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.