Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रामलला का आशीर्वाद लेने आएं अयोध्या; बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की अपील…
    देश

    रामलला का आशीर्वाद लेने आएं अयोध्या; बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की अपील…

    By January 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामलला का आशीर्वाद लेने आएं अयोध्या; बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की अपील…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश और भारतीय संस्कृति के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

    यही नहीं मतभेदों को भुलाकर समाज भी एकजुट होता दिख रहा है। रामजन्मभूमि मामले में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने सभी से अपील है कि उन्हें अयोध्या आकर रामलला का आशीर्वाद लेना चाहिए।

    इकबाल अंसारी ने सोमवार को कहा कि पूरा देश खुशियां मना रहा है। सभी लोगों को भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या आना चाहिए। इकबाल अंसारी खुद भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में जाने वाले हैं। उन्हें भी राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न्योता दिया गया था।

    इकबाल अंसारी बाबरी मस्जिद के पक्षकार थे और दशकों चले ंमुकदमे में उनके पिता हाशिम अंसारी वादी थे। वह इस मामले के सबसे उम्रदराज वादी थे।

    हालांकि इस केस के चलते उन्होंने कभी समाज में कटुता नहीं फैलने दी। इकबाल अंसारी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के आयोजन में भी मौजूद थे।

    यही नहीं मोदी को देखने आए सैकड़ों लोगों में वह भी शामिल थे और पीएम नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा करते नजर आए। उन्होंने कहा था कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर है और पूरे देश से लोग रामलला का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। जो लोग अभी नहीं आ पा रहे, उन्हें भविष्य में आना चाहिए।

    अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों और राम मंदिर के निर्माण पर भी उन्होंने संतोष जताया था। 

    इकबाल अंसारी के पिता हाशिम अंसारी की 2016 में मौत हो गई थी। उनके बाद खुद इकबाल इस केस के पक्षकार बन गए थे।

    गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए तमाम दिग्गज पहुंच रहे हैं। कारोबारी जगत से मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला जैसी हस्तियां पहुंच रही हैं।

    वहीं मनोरंजन, क्रिकेट जगत के भी लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

    हालांकि राम मंदिर के आंदोलन के नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने अपने स्वास्थ्य और बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए ऐन वक्त पर अपना प्लान बदल लिया है।

    Related Posts

    IMD Alert: 80KM/H की रफ्तार से आएगा अंधड़, अगले 24 घंटे 21 राज्यों में भारी मौसम का खतरा

    June 17, 2026

    Yoga Day से पहले कोलकाता का रेड रोड 7 दिन बंद, शुभेंदु सरकार के फैसले को HC में चुनौती

    June 17, 2026

    16 महीने बाद PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, सिर्फ हैंडशेक से दिया बड़ा संदेश; रिश्तों पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

    June 17, 2026

    नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले IPS सुंदरराज पी अब NIA में IG, आतंकियों पर करेंगे बड़ा प्रहार

    June 17, 2026

    US-Iran Deal का असर: 2 महीने बाद खुला होर्मुज मार्ग, फिर शुरू हुआ ईरानी तेल का निर्यात

    June 17, 2026

    होर्मुज से आई बड़ी राहत, 34 जहाजों की खेप से किसानों को मिलेगा फायदा; पेट्रोल-LPG आपूर्ति भी रहेगी सुचारु

    June 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.