Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किया महात्मा गांधी का जिक्र…
    देश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किया महात्मा गांधी का जिक्र…

    By January 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, किया महात्मा गांधी का जिक्र…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनुष्ठान के प्रमुख यजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या धाम की यात्रा पर शुभकामनाएं दी हैं।

    इसके अलावा उन्होंने इस पत्र में महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए राम नाम की महिमा का बखान किया है। 

    राष्ट्रपति ने इस पत्र में लिखा, प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। उस पावन परिसर में आपके द्वारा संपन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा हो जाएगा।

    उन्होंने कहा, हम सभी का सौभाग्य है कि हम सब अपने राष्ट्र के पुनरुत्थान के एक नए कालचक्र के शुभारंभ के साक्षी बन रहे हैं।

    उन्होंने पत्र में लिखा कि प्रभु श्री राम द्वारा साहस, करुणा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिष्ठा की गई थी उन्हें इस भव्य मंदिर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को पत्र भेजा। pic.twitter.com/pBrcLIbASa

    — President of India (@rashtrapatibhvn) January 21, 2024

    किया महात्मा गांधी का जिक्र
    राष्ट्रपति ने पत्र में लिखा, गांधी जी ने बचपन से ही रामनाम का आश्रय लिया और उनकी अंतिम सांस तक रामनाम उनकी जिह्वा पर रहा।

    गांधी जी ने कहा था कि यद्यपि मेरी बुद्धि और ह्रदय ने बहुत पहले ही ईश्वर के सर्वोच्च गुण और नाम को सत्य रूप में अनुभव कर लिया था, मैं सत्य को राम के नाम से ही पहचानता हूं।

    मेरी अग्नि परीक्षा के सबसे कठिन दौर में राम का नाम ही मेरा रक्षक रहा है र अब भी वह नाम मेरी रक्षा कर रहा है। 

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 10:25 पर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

    12:30 मिनट पर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा और 12:45 तक यह कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। दोपहर 1 बजे से दो बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

    भगवान राम की पूजा अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा के पहले के अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू हो गए हैं। 

    Related Posts

    केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट, उत्तराखंड में सफर होगा आसान; जानें कहां-कहां बनेंगे

    August 26, 2026

    सैटेलाइट फोटो में मॉनसून का नया चेहरा! पूर्वी और मध्य भारत पर बादलों का भयानक घेरा

    August 26, 2026

    पुतिन ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, जयशंकर के सामने भारत के किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

    August 25, 2026

    अब हर साल होगा सभी पायलटों का डोप टेस्ट? DGCA ने शुरू की तैयारी

    August 25, 2026

    एनएमडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 आयोजन के अधीन आरंभ किया त्रैमासिक अभियान

    August 25, 2026

    जंग कैसी भी हो, कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें! राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, DRDO टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को ट्रांसफर

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    August 26, 2026

    केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट, उत्तराखंड में सफर होगा आसान; जानें कहां-कहां बनेंगे

    August 26, 2026

    ‘मुंह काला करोगी…’ पैदा होते ही मरने को छोड़ा, पिता ने पीटा; एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का छलका दर्द

    August 26, 2026

    Bajaj की बड़ी तैयारी! पहली बार लॉन्च करेगी ऐसी बाइक, लीक हुईं डिटेल्स

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.