Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रईस सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस, कोर्ट में इंतजार करती रही पुलिस
    मध्यप्रदेश

    रईस सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस, कोर्ट में इंतजार करती रही पुलिस

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रईस सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस, कोर्ट में इंतजार करती रही पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार में मिले 52 किलो सोने और करोड़ों रुपए कैश के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर सस्पेंस बरकरार है. सोमवार दोपहर सौरभ शर्मा के वकील ने उसके सरेंडर करने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और मीडिया कोर्ट परिसर में पहुंच गई। पूरे मामले की जांच कर रहे डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी जानकारी मिलते ही कोर्ट पहुंच गए। हालांकि शाम 4 बजे तक सौरभ ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था। बताया जा रहा है कि वह भोपाल में है और कभी भी जिला कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। 

    सौरभ के वकील ने दिया आवेदन: सौरभ के वकील ने लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है. कोर्ट इस आवेदन पर विचार करेगी. दरअसल, सोमवार दोपहर 2 बजे मीडिया में खबर आने लगी कि सौरभ शर्मा ने भोपाल की जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इसके बाद भोपाल जिला कोर्ट में हड़कंप मच गया। खबर आ रही थी कि सौरभ ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है और कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है. सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने मीडिया को बताया कि सौरभ को सोमवार दोपहर 1 बजे भोपाल जिला न्यायालय में सरेंडर कराया गया। हालांकि लोकायुक्त के डीजी ने भी इससे इनकार किया।

    सरेंडर नहीं किया, सिर्फ अर्जी दी

    जब शरद जायसवाल के वकील सूर्यकांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सौरभ शर्मा ने अपने वकील राकेश पाराशर के जरिए सोमवार को लोकायुक्त के समक्ष सरेंडर के लिए अर्जी दी है। उन्होंने अभी सरेंडर नहीं किया है। लेकिन जल्द ही वे सरेंडर कर सकते हैं।

    अब तक की कार्रवाई

    गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में छापा मारा था। 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा कार की सूचना दी थी। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे। कैश होने का संदेह होने पर आयकर विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद आईटी टीम ने शीशा तोड़कर अंदर से बैग निकाला, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ।

    News Desk

    Related Posts

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान……

    August 2, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान….

    August 2, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    3 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

    August 3, 2026

    ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, बोला- हर हालात के लिए तैयार

    August 3, 2026

    BPCL ने लॉन्च किया 10 किलो LPG सिलेंडर, अब मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन

    August 3, 2026

    भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती नजदीकियों से बौखलाया पाकिस्तान, सेना ने दिया विवादित बयान

    August 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.