Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को किया गया प्रोत्साहित, स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना का लिया संकल्प
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को किया गया प्रोत्साहित, स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना का लिया संकल्प

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मतदाताओं को किया गया प्रोत्साहित, स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना का लिया संकल्प
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व और जिम्मेदारियों को समझाने के उद्देश्य से बीजापुर स्थित ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन जिले के सभी मतदान केंद्रों और ब्लॉक मुख्यालयों में भी किया गया।

    इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने उपस्थित युवाओं, स्कूली बच्चों और जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक मत की कीमत को समझाते हुए स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना में योगदान देने की अपील की। मिश्रा ने स्थानीय, पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रतिनिधियों के चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा कीं।

    कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), स्वीप नोडल अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, नए मतदाताओं को बैच लगाकर उनके पहले मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

    कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने मतदाता दिवस मनाने और जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उत्तम पंचारी, सहायक आयुक्त डॉ. आनंद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया, जाकिर खान, बीएलओ, स्कूली विद्यार्थी, युवा मतदाता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: थारू समाज के बीच पहुंचे CM धामी, सुनी समस्याएं; विकास और संस्कृति संरक्षण को लेकर दिया बड़ा भरोसा…..

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026

    Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.