Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»दिल्ली चुनाव में सीएम योगी का दांव पड़ा उल्टा  
    राजनीती

    दिल्ली चुनाव में सीएम योगी का दांव पड़ा उल्टा  

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली चुनाव में सीएम योगी का दांव पड़ा उल्टा  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने कहा- मैं योगी जी की बात से सहमत  

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली की, जिसमें उन्होंने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था को जोर-शोर से उठाया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ भी की और उन्हें याद भी दिलाया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के हाथ में है और इसके लिए उन्हें आप सरकार को नहीं बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गाइड करना चाहिए, क्योंकि जो वो करेंगे वहीं होगा। ऐसे में लोग तो यही कह रहे हैं कि सीएम योगी का दांव उनकी अपनी पार्टी भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया है।  दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कहा, उससे मैं सहमत हूं। केजरीवाल ने आगे कहा, कि दिल्ली की जनता भी इस मुद्दे पर उनसे बिल्कुल ही सहमत है। उन्होंने बहुत ही अच्छा मुद्दा उठाया। इसी के साथ केजरीवाल ने सीएम योगी से मांग करते हुए कहा, कि वो अमित शाह को कानून व्यवस्था के मामले में  गाइड करें और उन्हें बैठाकर समझाएं। 
    यहां बताते चलें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित किया था। अपने संबोधन में सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी पर खूब निशाना साधा और इसी दौरान उन्होंने दिल्ली बिगड़ी कानून व्यवस्था मामले को भी उठाया था। बस यही बात है कि अब केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में जहां सीएम योगी की कानून व्यवस्था वाली बात का समर्थन किया वहीं उन्होंने याद दिलाया कि इसकी जिम्मेदारी केंद्र के पास है न कि आप सरकार के पास। उन्होंने कहा, कल सीएम योगी जी ने मुद्दा उठाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उनकी बात से मैं भी सौ फीसद सहमत हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम गैंगस्टर घूम रहे ऐसे गैंगस्टरों के कुल 11 ग्रुप बन गए हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। योगी जी इस पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह का गाइड करें तो बेहतर होगा। 

    News Desk

    Related Posts

    BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महामंत्री; वसुंधरा राजे-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    BJP संगठन में बड़ा बदलाव जल्द! नितिन नवीन की नई टीम में युवा और महिला चेहरों पर दांव

    August 17, 2026

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में

    August 17, 2026

    राहुल गांधी ने युवाओं के साहस को सलाम किया, छात्राओं के संघर्ष पर खुलकर बोले

    August 16, 2026

    परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज

    August 16, 2026

    वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव,गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी…

    August 17, 2026

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप…

    August 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

    August 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.