Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ…
    देश

    रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ…

    By January 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 20 जनवरी को करेंगे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पहले दिन भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ देंगे आशीष वचन

    अंतिम दिन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सम्बोधित

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए किया जा रहा है प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन

    छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए 20 जनवरी से शुरू हो रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे।

    प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन अंतिम सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और दूसरे दिन के अंतिम सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे।  

    प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन 20 जनवरी को उद्घाटन सत्र प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। उद्घाटन सत्र को लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सम्बोधित करेंगे।

    इसके बाद प्रथम सत्र दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, ध्यानाकर्षण सूचना, लोक महत्व के विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 2.50 से शुरू होगा।

    इस सत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया और तृतीय सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आशीष वचन देंगे। तृतीय सत्र शाम 4.15 बजे से प्रारंभ होगा।  

    प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भुत विषय पर व्याख्यान देंगे।

    द्वितीय सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रेम प्रकाश पाण्डेय आय-व्यय, अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव, लेखा अनुदान, अनुपूरक अनुदान आदि विषयों पर व्याख्यान देंगे।

    तृतीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधानसभा की समितियों एवं अशासकीय कार्याें पर व्याख्यान देंगे।

    चतुर्थ सत्र शाम 4.15 बजे प्रारंभ होगा। इस सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रभावी विधायक कैसे बने इस विषय पर व्याख्यान देंगे।

    Related Posts

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत; कई गंभीर

    September 6, 2026

    यूरोप में ‘मेड इन इंडिया’ डीजल का जलवा, रूस-अमेरिका की घटती सप्लाई के बीच भारत बना बड़ा सप्लायर

    September 6, 2026

    कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक

    September 6, 2026

    Old Monk पर बड़ा अपडेट, अब ‘रम’ बताकर नहीं बेच पाएंगे; लेबल में भी होगा बदलाव

    September 6, 2026

    गुजरात में फैजल की बेरहमी से पिटाई, जीप से बांधकर पुलिस ने क्यों बरसाईं लाठियां?

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.