Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारत के खिलाफ दोनों जंग में ईरान-पाकिस्तान हो गए थे एक, जर्मनी से खरीदकर भेजा था F-86 फाइटर जेट…
    देश

    भारत के खिलाफ दोनों जंग में ईरान-पाकिस्तान हो गए थे एक, जर्मनी से खरीदकर भेजा था F-86 फाइटर जेट…

    By January 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के खिलाफ दोनों जंग में ईरान-पाकिस्तान हो गए थे एक, जर्मनी से खरीदकर भेजा था F-86 फाइटर जेट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज भले ही पाकिस्तान और ईरान के बीच तलवारें खिंची हुई हों।

    दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए हों लेकिन एक समय ऐसा भी थी, जब ईरान ने इस्लामिक देश होने के नाते भारत के खिलाफ जंग में पाकिस्तान की खूब मदद की थी।

    यहां तक कि पाकिस्तान की माली हालत खराब होने के बावजूद उसे पश्चिमी देशों से फाइटर जेट, मिसाइल और अत्याधुनिक हथियार खरीदकर दिए थे, ताकि भारत को युद्ध में हरा सके लेकिन 1965 और 1971 दोनों युद्ध में पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी थी।

    ईरान-पाकिस्तान की दोस्ती की नींव
    ईरान-पाकिस्तान संबंधों की नींव पाकिस्तान के जन्म के साथ ही रखी गई थी। जब 14 अगस्त, 1947 को पाकिस्तान आजाद हुआ, तभी  ईरान पाकिस्तान की संप्रभुता को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया।

    दोनों देशों ने मई 1950 में मित्रता की संधि पर भी हस्ताक्षर किए। ईरान के शाह, शाह रज़ा पहलवी, 1956 में पड़ोसी देश का दौरा करने वाले पहले राज्य प्रमुख बने।

    पाकिस्तान के संस्थापक पिता, मोहम्मद अली जिन्ना से उनकी और इस्लामिक दुनिया के साथ अच्छे संबंध थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने तेहरान में अपना पहला दूतावास खोला था।

    जब भारत ने अरब वर्ल्ड के नेता के रूप में मिस्र का समर्थन किया, तो ईरान को मिर्ची लग गई थी। तब ईरान ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान से अपनी दोस्ती खूब गाढ़ी की।

    शीत युद्ध के दौरान, ईरान और पाकिस्तान ने खुद को पश्चिमी देशों के साथ कर लिया और वे 1955 में कम्युनिस्ट विरोधी गठबंधन, सेंट्रल ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (CENTO) के संस्थापक सदस्य देश बन गए थे।

    भारत के खिलाफ 1965 और 1971 के जंग में दिया साथ
    जब भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 और 1971 में जंग छिड़ी तब ईरान ने पाकिस्तान का भरपूर समर्थन किया और खुद को भरोसेमंद दोस्त साबित किया।

    1965 में युद्ध छिड़ने के बाद, ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था,”हम पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आक्रामकता से चिंतित हैं।”

    जब इस जंग में पाकिस्तान जब हथियार नहीं जुटा पा रहा था, तब  ईरान ने जर्मनी से हथियार लाकर उसे पाकिस्तान तक पहुंचाकर एक ‘डीलर’ के रूप में काम किया था।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट में यूएस इंटेलिजेंस मेमोरेंडम दस्तावेज़ के हवाले से कहा गया है कि जब माली हालत वाला पाकिस्तान पश्चिमी देशों से सैन्य हथियार जुटा पाने में नाकाम रहा तो ईरान ने पश्चिमी देशे खासकर जर्मनी से कई F-86 जेट लड़ाकू विमान, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, तोपखाने और गोला-बारूद खरीदे और उनमें से कुछ फाइटर जेट विमान ईरान के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाए गए थे, जबकि कई हथियार सीधे कराची में डिलीवर कराए गए थे।

    1971 की जंग में दिए 12 हेलीकॉप्टर
    भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में छिड़े दूसरे युद्ध के दौरान ईरान ने पाकिस्तान को 12 हेलीकॉप्टर, तोपखाने, गोला-बारूद और स्पेयर पार्ट्स जैसे सैन्य उपकरण दिए थे।  

    संयुक्त राज्य अमेरिका के एक विदेशी संबंध दस्तावेज़ के अनुसार, युद्ध के दौरान ईरान ने पाकिस्तान को सस्ती दरों पर तेल भी उपलब्ध कराया था।

    Related Posts

    ‘अदालत मनोरंजन का मंच नहीं’, सोशल मीडिया पर कोर्ट कार्यवाही के क्लिप प्रसारित करने पर SC की सख्त रोक

    July 24, 2026

    जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

    July 24, 2026

    गुजरात में बारिश बनी आफत! हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, अहमदाबाद-सूरत समेत 5 शहरों में बाढ़ जैसे हालात

    July 24, 2026

    NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- इसे ऐसे ही नहीं चलने दिया जा सकता

    July 24, 2026

    BRICS समिट के लिए भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान को भेजा न्योता, अब ढाका के फैसले पर नजर

    July 24, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, सरकार से वार्ता बेनतीजा, आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार कुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा एक्शन, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए QRT तैनात होगी, CM ने वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के दिए निर्देश….

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार कुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा एक्शन, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए QRT तैनात होगी, CM ने वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के दिए निर्देश….

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए आदेश…..

    July 24, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए आदेश…..

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.