Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»टिकट मिलेगा या नहीं मामला संशय में है, फिर भी जनसंपर्क में जुटे नेता
    छत्तीसगढ़

    टिकट मिलेगा या नहीं मामला संशय में है, फिर भी जनसंपर्क में जुटे नेता

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टिकट मिलेगा या नहीं मामला संशय में है, फिर भी जनसंपर्क में जुटे नेता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    आचार संहिता लगने के बाद दावेदार प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। दिनभर जहां अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ मिलना शुरू कर दिए हैं। वहीं, शादी पार्टियों में देर तक जनसंपर्क भी किया जा रहा है। हालांकि, टिकट मिलेगा या नहीं यह मामला संशय में है।

    मगर, अपनी ओर से सभी दावेदार किसी भी प्रकार से कमी नहीं रख रहे हैं। खासकर बड़े नेता जिन आयोजनों में जा रहे हैं। उन जगहों पर वार्डों के दावेदार भी पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, प्रत्येक वार्ड से शीर्ष नेतृत्व ने अधिकतम तीन नाम मंगाए हैं।

    ऐसे में किसके नाम पर मुहर लगेगी यह शीर्ष नेतृत्व के अधीन हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक पार्टी से आठ से 10 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

    एक-दो दिन का मौका है
    नगर निगम के 70 वार्ड के प्रत्याशियों के लिए एक से दो दिन का अवसर बचा है। दरअसल, जिस तरह से जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार 25 से पहले सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

    ऐसे में शहर के बड़े नेता और जिला अध्यक्षों के पास पहुंचने और अपनी दावेदारी को मजबूत बनाने में दावेदार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार नगर निगम में कांग्रेस की सरकार थी, जिसके चलते कांग्रेस दल में टिकट देने से पहले प्रत्याशियों के प्रति लोगों का विचार भी देखा जा रहा है। वहीं, बीजेपी में अधिकांश पुराने चेहरे ही देखने को मिल सकते हैं।

    दावेदार प्रत्याशी अपने कार्यों के शार्ट वीडियो बनाकर अपने क्षेत्रों में प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही वार्ड की जनता का फीडबैक भी लिया जा रहा है कि उन्हें उनका कार्य कैसा लगता है। देखने में आया है कि कई दावेदार प्रत्याशियों के कार्यों की वार्डवासी सराहना कर रहे हैं।

    वहीं, कुछ जगह के लोग पांच वर्षों में अपने पार्षद को ही नहीं पहचान सके हैं। मगर, इनका किला ढहा पाना दूसरे प्रत्याशियों के लिए मुश्किल है। दरअसल, इनके द्वारा बीते पांच वर्षों में उन्हीं के लिए काम किया गया है, जिनके वोट से वे जीतकर फिर से सत्ता में आ सकें। खैर परिणाम मुख्य होगा, ताज किसके सिर सजता है, यह तो वक्त ही बताएगा।

    छोटे क्षेत्रों में वाट्सएप ग्रुप को बनाया माध्यम
    शहर के छोटे वार्ड के दावेदार प्रत्याशी वाट्सएप ग्रुप और बैनर-पोस्टर को अपने प्रचार प्रसार का मुख्य माध्यम बना रहे हैं। इन दावेदार प्रत्यासियों की मानें, तो सभी से उनका मिलना जुलना लगातार चलते रहता है। बस प्रतिदिन एक नोटीफिकेशन के तौर पर लोगों को मैसेज किया जा रहा है, ताकि उनके जहन में याद बनी रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू, पांच राज्यों के नतीजों पर देशभर की नजर

    May 3, 2026

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.