Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»जोस बटलर ने भारत के खिलाफ हार के बाद कहा, भारतीय स्पिनरों को खेलना चुनौतीपूर्ण
    खेल

    जोस बटलर ने भारत के खिलाफ हार के बाद कहा, भारतीय स्पिनरों को खेलना चुनौतीपूर्ण

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जोस बटलर ने भारत के खिलाफ हार के बाद कहा, भारतीय स्पिनरों को खेलना चुनौतीपूर्ण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jos Buttler: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले T20 मैच में भारत के खिलाफ 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद कहा कि भारतीय परिस्थितियों में स्पिनरों को खेलना चुनौती बनी रहेगी. उनके बल्लेबाजों को पांच मैच की सीरीज में वापसी करने के लिए इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा. इंग्लैंड की टीम बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की स्पिन तिकड़ी के सामने 132 रन आउट हो गई. भारत ने केवल 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाई.

    हारते ही घबरा गए इंग्लैंड के कप्तान
    जोस बटलर ने ईडन गार्डन्स में मैच के बाद कहा, ‘हम उस तरह का खेल नहीं खेल पाए जैसा कि खेलना चाहते थे. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. हमारे कुछ बल्लेबाज पहली बार उनके कुछ गेंदबाजों का सामना कर रहे थे. उनके प्रदर्शन पर गौर करना अच्छा होगा. हर कोई अच्छा खेलना चाहता है और उन पर दबाव बनाना चाहता है. हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं, जिसका हम बचाव कर सकें.' इंग्लैंड के कप्तान ने स्वीकार किया कि स्पिन भारत में लगातार चुनौती बनी रहेगी और उन्होंने अपनी टीम से इससे निपटने के लिए व्यक्तिगत रणनीति तैयार करने का अनुरोध किया.

    भारत दौरे पर इसे बताया सबसे बड़ा खतरा
    जोस बटलर ने कहा, 'हमारे पास वास्तव में अच्छे खिलाड़ी हैं और हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ उन्हें स्पिन का काफी सामना करना पड़ेगा. हमारा मानना है कि हमें हर मैच में कम से कम तीन स्पिनर का सामना करना पड़ेगा. हमें उन पर दबाव बनाने के लिए अपनी व्यक्तिगत रणनीति के साथ खेलना होगा.' हार के बावजूद बटलर ने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट के अपने आक्रामक ब्रांड से नहीं हटेगा जो 2015 से उनकी पहचान रही है.

    भारत सीरीज में 1-0 से आगे
    जोस बटलर ने कहा, 'T20 क्रिकेट में हम हमेशा आक्रामक खेल खेलने का प्रयास करते हैं. ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि 2015 के बाद से हमारा सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेलने का यही तरीका रहा है और हम वास्तव में कभी इससे पीछे नहीं हटे हैं.' बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय T20 टीम ने बुधवार को कोलकाता में खेले गए. पहले T20 मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

    News Desk

    Related Posts

    VVS Laxman बनेंगे BCCI के Director of Cricket? गौतम गंभीर से भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी

    August 16, 2026

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम

    August 16, 2026

    तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

    August 15, 2026

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026

    UFC 330 में खिताब बचाने उतरेंगी मैकेंजी डर्न, रॉबर्टसन से होगी जोरदार टक्कर

    August 14, 2026

    मनप्रीत सिंह का आखिरी वर्ल्ड कप, 51 साल बाद भारत को चैंपियन बनाने का सपना

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    RTI में बड़ा खुलासा: 26 साल में हुए 4,000 से ज्यादा रेल हादसे, 3,594 लोगों की मौत

    August 16, 2026

    Royal Enfield का बड़ा ऐलान, 4 सितंबर को लॉन्च होगी नई Himalayan 440; एडवेंचर लवर्स में बढ़ा क्रेज

    August 16, 2026

    VVS Laxman बनेंगे BCCI के Director of Cricket? गौतम गंभीर से भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी

    August 16, 2026

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.